{"_id":"691820b31ac541dc96026b0e","slug":"video-jamia-and-jammu-university-teams-took-the-field-for-the-title-battle-in-hisar-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में खिताबी जंग के लिए जामिया और जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम मैदान में उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में खिताबी जंग के लिए जामिया और जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम मैदान में उतरी
21वीं ऑल इंडिया वाइस-चांसलर्स टी-20 क्रिकेट कप प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला शुरु हो गया है। फाइनल मुकाबला जामिया मिलिया इस्लामिया और जम्मू विश्वविद्यालय के बीच आयोजित खेला जा रहा है। मेजबान यूनिवर्सिटी लुवास तथा एचएयू दोपहर बाद तीसरे स्थान के लिए भिडेंगी।
फाइनल मैच स्काई हॉक ग्राउंड में खेला जा रहा है। शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, एचएयू कुलपति बीआर काम्बोज, लुवास कुलपति प्रो. विनोद कुमार वर्मा विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे।
पहले सेमीफाइनल में एचएयू ने निर्धारित 20 ओवर में 123/8 रन बनाए। इसके जवाब में जामिया मिलिया इस्लामिया (कर्मचारी टीम) ने संयमित और प्रभावी बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवर में 125/3 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की और अंतिम मुकाबले में स्थान सुनिश्चित किया।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू विश्वविद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित ओवरों में 222 रन का स्कोर बनाया। जम्मू की ओर से शांतुल रैना ने उत्कृष्ट बल्लेबाजी करते हुए 121 रन की शतकीय पारी खेली।
जनसंपर्क अधिकारी डॉ. निलेश सिंधु ने कहा कि दोनों फाइनल में पहुंचने वाली विश्वविद्यालयों की टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट अनुशासन, खेल भावना और मेहनत का परिचय दिया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।