फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roadways employees' strike enters fourth day in Hansi; passengers left stranded

हांसी में रोडवेज कर्मचारियों का चौथे दिन भी चक्का जाम, यात्री बेहाल

Tue, 03 Nov 2026 02:02 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:02 PM IST
Roadways employees' strike enters fourth day in Hansi; passengers left stranded
हांसी में रोडवेज कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज चौथा दिन है। हड़ताल के चलते बसों का संचालन ठप होने से आम यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। हांसी बस स्टैंड पर यात्री घंटों बसों का इंतजार करते नजर आए। कोई गांव जाने के लिए बस पूछता रहा तो कोई दिल्ली, हिसार, चंडीगढ़ और करनाल जाने के लिए परेशान होता दिखाई दिया। बसें नहीं मिलने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं चौथे दिन रोडवेज कर्मचारियों ने हांसी बस स्टैंड से जिला सचिवालय तक प्रदर्शन किया और जिला उपायुक्त के माध्यम से सरकार के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। हिसार डिपो और हांसी सब-डिपो में लंबित वित्तीय भत्तों और बकाया भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया हुआ है। हड़ताल के कारण हिसार डिपो की 181 और हांसी सब-डिपो की 71 बसों सहित कुल 259 बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों में नाइट ड्यूटी भत्ता, टीए, एलटीसी और मेडिकल बिलों का भुगतान शामिल है। कर्मचारियों के अनुसार करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का टीए भुगतान लंबित है। उनका दावा है कि चार दिनों से बसों का संचालन बंद रहने के कारण करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रोडवेज कर्मचारी जयबीर घणघस, सोनू मोर और मंजीत कुमार ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपने वित्तीय लाभों के भुगतान की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपने और धरना-प्रदर्शन करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक बकाया राशि उनके खातों में नहीं आती, तब तक हड़ताल समाप्त नहीं होगी।कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं तो साझा मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशभर के करीब 20 हजार रोडवेज कर्मचारी आंदोलन में शामिल हो सकते हैं। इससे पूरे हरियाणा में बस सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर आम यात्रियों पर पड़ रहा है। करनाल और चंडीगढ़ जाने वाले यात्री आजाद ने बताया कि वे काफी देर से बसों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बसें नहीं मिल रही हैं। सिरसा डिपो की बसें भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच रही हैं। ग्रामीण रूटों पर बस सेवा प्रभावित होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। फिलहाल रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर अड़े हुए हैं, जबकि बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब देखना होगा कि सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच बातचीत से इस गतिरोध का कोई समाधान निकलता है या फिर हरियाणा में रोडवेज का चक्का जाम और लंबा चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक

03 Nov 2026

गोरखपुर रंग महोत्सव: युवाओं ने कविता और गीतों से बांधा समां

03 Nov 2026

गोरखपुर: यूनिवर्सिटी चौराहे से मोहद्दीपुर रोड तक लगा भीषण जाम

03 Nov 2026

अमेठी: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, शातिर सेनापति के पैर में लगी गोली

03 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से विशेष शृंगार, चांदी का मुकुट और बेलपत्र अर्पित, फिर दिए दर्शन

03 Nov 2026
विज्ञापन

बस्ती: जनगणना कर्मियों को दिलाई गोपनीयता की शपथ

03 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: दिवाली और धनतेरस को लेकर पीस कमेटी की बैठक

03 Nov 2026
विज्ञापन

संतकबीरनगर: यातायात माह का शुभारंभ, एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

03 Nov 2026

देवरिया: उग्रसेन सेतु की मरम्मत तेज, क्षतिग्रस्त हिस्सा तोड़कर तैयार किया वर्किंग प्लेटफार्म

03 Nov 2026

देवरिया: अधिवक्ता गयादीन अहिरवार के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

03 Nov 2026

देवरिया: बनकटा में 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद, तस्कर फरार

03 Nov 2026

महराजगंज: सरकार हर नागरिक को परिवार का सदस्य मानती है: सत्येंद्र बारी

03 Nov 2026

महराजगंज: महिला से मारपीट और अभद्रता का आरोप

03 Nov 2026

देहरादून : चौकी धौलास में चल रही राम लीला में लंका दहन का मंचन करते कलाकार

03 Nov 2026

कानपुर: हरजिंदर नगर चौराहे पर ई-ऑटो व बाइक में टक्कर, बाल बाल बचे दोनों

02 Nov 2026

फतेहाबाद: ट्रैफिक व्यवस्था के लिए लगाए लोहे के पिलर तोड़े, नगर परिषद ने एफआईआर के लिए पुलिस को दी शिकायत

02 Nov 2026

बहादुरगढ़: फुटेज वायरल तेज रफ्तार कार रेस्टोरेंट के रैंप से टकराई, सामान क्षतिग्रस्त; हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल

कानपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन क्विंटल खोया कराया नष्ट

02 Nov 2026

कानपुर: भाजपा के बागी पार्षद ने नस काटने का किया प्रयास, पुलिस और साथी पार्षदों ने रोका

02 Nov 2026

VIDEO: अवैध पटाखों के साथ दो दुकानदार गिरफ्तार, नौ बोरे पटाखे बरामद

02 Nov 2026

VIDEO: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

02 Nov 2026

VIDEO: अटल आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने सीखीं राजस्थानी लोक नृत्य की बारीकियां

02 Nov 2026

देवास टीआई मौत मामला: चंदाना शराब कांड में केमिकल सप्लायर के पिता आनंद कासलीवाल भी आरोपी, 13वां नाम जुड़ा

02 Nov 2026

1984 सिख दंगे: दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज में 42वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा, किया याद

02 Nov 2026

सिकंदराराऊ में स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने की भागवत कथा

02 Nov 2026

VIDEO: व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

02 Nov 2026

VIDEO: नहरों के पानी में डूबकर बर्बाद हो रही किसानों की फसल, बढ़ी चिंता

02 Nov 2026

VIDEO: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, पदक जीतकर बढ़ाया मान

02 Nov 2026

अमृतसर में अचार के डिब्बे में मिली मरी हुई छिपकली

02 Nov 2026

गुरुग्राम: योगासन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया

02 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed