Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Bahadurgarh DC directs doctors to provide prompt and effective treatment; asks Red Cross to make necessary assistance available.
{"_id":"6a9fb80f94dcb1f3330e5907","slug":"video-bahadurgarh-dc-directs-doctors-to-provide-prompt-and-effective-treatment-asks-red-cross-to-make-necessary-assistance-available-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ डीसी ने चिकित्सकों को दिए त्वरित एवं प्रभावी उपचार के निर्देश, रेडक्रॉस से जरूरी सहायता उपलब्ध कराने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ डीसी ने चिकित्सकों को दिए त्वरित एवं प्रभावी उपचार के निर्देश, रेडक्रॉस से जरूरी सहायता उपलब्ध कराने को कहा
केएमपी आसौदा टोल प्लाजा के समीप मंगलवार की अल सुबह हुए सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डीसी वर्षा खांगवाल अधिकारियों के साथ नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंचीं और हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी घायलों को तत्काल एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
डीसी ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि घायलों की स्थिति को देखते हुए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि घायलों की हरसंभव मदद के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने रेडक्रॉस के अधिकारियों को घायलों एवं उनके परिजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और महिला घायलों व उपस्थित बच्चों की सहायता व सहयोग के लिए महिला स्वयंसवेको को भेजे जाने के लिए कहा।
पिकअप वाहन में सवार थे श्रद्धालु
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की अल सुबह एक पिकअप वाहन में श्रद्धालु सवार होकर गोगामेड़ी से उत्तर प्रदेश के सम्बल क्षेत्र की ओर जा रहे थे। आसौदा टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे वाहन को सड़क किनारे रोका गया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप गाड़ी में मौजूद श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ लाया गया। उपचार के दौरान सुमन और गायत्री की मृत्यु हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल 8 से 10 श्रद्धालुओं को बेहतर उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
डीसी वर्षा खांगवाल ने घायलों के उपचार और आवश्यक सहायता के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अभिनव सिवाच, डिप्टी सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, डॉ.देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।