{"_id":"6851864a14006c5ee30d4757","slug":"video-sdm-inspected-drains-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: SDM और नप चेयरमैन ने किया कोसली रोड व रहणिया कॉलोनी का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: SDM और नप चेयरमैन ने किया कोसली रोड व रहणिया कॉलोनी का दौरा
एसडीएम व अन्य अधिकारी कोसली रोड पर पहुंचे, जहां पर एचएसआईआईडीसी की तरफ से बनाए जा रहे नालों का निरीक्षण किया। इन नालों का निर्माण कार्य पिछले कई माह से बंद पड़ा हुआ था। इस कारण दुकानदारों और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एसडीएम ने इसकी जानकारी ली। फिलहाल नालों में बारिश का पानी भरा हुआ था। एसडीएम ने निर्देश दिए कि पानी निकासी करवाकर नालों का जल्द से जल्द निर्माण करवाया जाए।
इसके बाद सभी अधिकारी रहणिया कॉलोनी पहुंचे। यहां भी नगर परिषद की तरफ से नालों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके अलावा झुग्गी के पास खाली जमीन का भी निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने कहा कि इसकी छंटाई करवाई जाए ताकि बारिश के दौरान पानी निकासी अवरुद्ध न हो। चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बताया कि शहर में नालों की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। जो नाले बच गए हैं, उनकी सफाई का काम एक-दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार कीर्ति मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।