{"_id":"685126b1c50d3b96c90254b4","slug":"video-mock-drill-organized-to-deal-with-disaster-in-bottling-plant-of-shahjahanpur-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर के बॉटलिंग प्लांट में आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन, आग से बचाव के बताए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर के बॉटलिंग प्लांट में आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन, आग से बचाव के बताए तरीके
शाहजहांपुर के कांट-जलालाबाद रोड जमौर में स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट में मंगलवार को आपातकालीन रिस्पांस ड्रिल का आयोजन किया गया। एफएसओ ने आपातकाल की स्थिति से निपटने के उपाय बताए। अग्निशमन अधिकारी डॉ.बीएन पटेल ने अधिकारी-कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उपायों, सुरक्षा प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि संयम और तत्परता से कार्य करें। इसके बाद आग लगने पर बुझाने के तरीकों का अभ्यास किया गया। एफएसओ ने ड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों की आपात स्थिति से निपटने की क्षमता का मूल्यांकन किया। उन्होंने सभी को नियमित रूप से सुरक्षा अभ्यास करने व आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।