Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Masked men snatched 1.5 lakh cash and car from a contract worker and absconded, case registered in Ghumarvi police station
{"_id":"685127d63b4afdfed3056409","slug":"video-masked-men-snatched-15-lakh-cash-and-car-from-a-contract-worker-and-absconded-case-registered-in-ghumarvi-police-station-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ठेके के कारिंदे से डेढ़ लाख कैश, कार छीन नकाबपोश फरार, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ठेके के कारिंदे से डेढ़ लाख कैश, कार छीन नकाबपोश फरार, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
बिलासपुर जिले के बलोह टोल प्लाजा के पास से रविवार रात को एक वारदात में अज्ञात हमलावर एक युवक की कार और डेढ़ लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। यह वारदात रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित ने घटना की शिकायत घुमारवीं थाना में दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बगड़ गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह शराब के ठेकेदार के पास काम करता है और रविवार रात ठेकों का काम निपटाकर अपने साथी मुनीम मदन के साथ भगेड़ से घर लौट रहा था। इसी दौरान दो संदिग्ध गाड़ियों ने उसकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। टनल के पास दोनों गाड़ियों ने उसकी कार को घेरने की कोशिश की, लेकिन सुरेंद्र ने गाड़ी भगा दी। पीछा करते हुए हमलावर बलोह टोल प्लाजा तक पहुंच गए। जैसे ही सुरेंद्र ने टोल पर गाड़ी का शीशा नीचे किया, करीब छह युवक उसकी ओर लपके और मारपीट पर उतर आए। शिकायत में बताया कि हमलावरों की मंशा भांपकर वह गाड़ी छोड़ मौके से भाग गया और दूर जाकर घुमारवीं थाना में फोन कर पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची, आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो चुके थे। गाड़ी में डेढ़ लाख रुपये, 6300 रुपये पर्स में, दो मोबाइल व अन्य सामान मौजूद था। 20 घंटे बाद भी पुलिस को गाड़ी या आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है। टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।