Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Road safety awareness rally held in Jind; Uchana DSP conveys message on adhering to traffic rules.
{"_id":"6abba105ac75893e9d07d7c6","slug":"video-road-safety-awareness-rally-held-in-jind-uchana-dsp-conveys-message-on-adhering-to-traffic-rules-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली, डीएसपी उचाना ने यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली, डीएसपी उचाना ने यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश
जींद। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व डीएसपी जय कुमार ने किया। रैली रानी तालाब से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। दोपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए, जबकि कार चालकों के लिए सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूरी है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर सड़क हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने लोगों से शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाने और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल अपनी सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। रैली में यातायात प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह, उप निरीक्षक राजेश कुमार, नशा मुक्ति टीम के प्रभारी नरेश कुमार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।