{"_id":"6823354df93a55bedc009608","slug":"video-saroj-got-3rd-place-in-arts-in-board-exam-2025-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिता लगाता है फल फ्रूट की रेहड़ी, बेटी ने बोर्ड एग्जाम में हासिल किया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता लगाता है फल फ्रूट की रेहड़ी, बेटी ने बोर्ड एग्जाम में हासिल किया तीसरा स्थान
डीएन मॉडल स्कूल की छात्रा सरोज ने प्रदेश की ओवरऑल लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। नगूरां गांव हाल आबाद राजनगर निवासी परमजीत की बेटी सरोज ने कला संकाय में 494 अंक लिए हैं। सरोज ने आईएएस बनने का सपना संजोया है।
सरोज नेअंग्रेजी विषय में 100 में से 99 अंक, हिंदी में 96, ज्योग्राफी में 100, पॉलिटिकल साइंस में 99, इकोनॉमिक्स में 100 और गणित में 94 अंक प्राप्त किए हैं। सरोज के पिता फल-फ्रूट की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। सरोज की मां सुदेश गृहणी है। सरोज की तीन बहनें और एक भाई हैं। सरोज सबसे बड़ी है और माता-पिता के बाद उसी पर घर की जिम्मेदारी है। सरोज ने दसवीं कक्षा में भी प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। 12वीं की पढ़ाई के दौरान सरोज दोपहर बाद स्कूल से आने के बाद सात घंटे पढ़ाई करती और उसके बाद घर के काम में मां का हाथ बंटाती। इसके बाद रात को एक से दो बजे तक पढ़ाई करती। सरोज ने अपनी पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। उनका आज तक फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अकाउंट भी नहीं है। सरोज ने यू ट्यूब का प्रयोग पढ़ाई के लिए ही करती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।