Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Engine collides with cow in Kaithal; Udaipur-Chandigarh Superfast train halted for 4 hours.
{"_id":"6aab84572e9363d5ec042431","slug":"video-engine-collides-with-cow-in-kaithal-udaipur-chandigarh-superfast-train-halted-for-4-hours-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल में गाय से टकराया इंजन, 4 घंटे खड़ी रही उदयपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में गाय से टकराया इंजन, 4 घंटे खड़ी रही उदयपुर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन
उदयपुर सिटी से चंडीगढ़ जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन बुधवार सुबह कैथल में गाय से टकराने के बाद रास्ते में खड़ी हो गई। हादसे के बाद ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और पावर फेल हो गई। इसके चलते ट्रेन शक्तिनगर फाटक के पास घंटों खड़ी रही। ट्रेन में सवार यात्री लंबे समय तक इसके रवाना होने का इंतजार करते रहे। दूसरी ओर कैथल रेलवे स्टेशन पर कैथल-दिल्ली जाने वाली ट्रेन भी करीब एक घंटे तक खड़ी रही। ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, उदयपुर सिटी से चंडीगढ़ जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन सुबह करीब 6:40 बजे कैथल के शक्तिनगर फाटक के पास पहुंची। इसी दौरान ट्रैक पर आई गाय ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद इंजन में तकनीकी समस्या आ गई और ट्रेन को आगे नहीं ले जाया जा सका। ट्रेन के घंटों खड़े रहने से फाटक के आसपास भी आवाजाही प्रभावित रही।
यात्री संदीप ने बताया कि ट्रेन करीब सात बजे से खड़ी है। काफी समय बीत जाने के बाद भी ट्रेन के रवाना नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों को यह भी चिंता रही कि ट्रेन कब तक चलेगी और वे अपने गंतव्य तक कितनी देर से पहुंचेंगे।
एक ही लाइन होने से दूसरी ट्रेन भी प्रभावित
कैथल रेलवे स्टेशन पर कैथल-दिल्ली जाने वाली दूसरी ट्रेन भी करीब एक घंटे से खड़ी रही। एक ही लाइन होने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। सुपरफास्ट ट्रेन के खराब होने का असर अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा।
दूसरा इंजन मंगवाने की तैयारी
स्टेशन मास्टर दिनेश ने बताया कि सुपरफास्ट ट्रेन की पावर फेल हो गई है। कैथल में एक ही लाइन होने के कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। जल्द ही दूसरा इंजन मंगवाया जाएगा, जिसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।