Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Effigies were burnt across the state in protest against the privatization of the electricity sector in Karnal; protesters expressed their outrage by burning effigies of the Energy Minister, the Chief Minister, and the HERC Chairman.
{"_id":"6ad72217065fd8e2da04ce3b","slug":"video-effigies-were-burnt-across-the-state-in-protest-against-the-privatization-of-the-electricity-sector-in-karnal-protesters-expressed-their-outrage-by-burning-effigies-of-the-energy-minister-the-chief-minister-and-the-herc-chairman-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में बिजली निजीकरण के विरोध में प्रदेशभर में फूंके पुतले; ऊर्जा मंत्री, मुख्यमंत्री और एचईआरसी अध्यक्ष के पुतले फूंककर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में बिजली निजीकरण के विरोध में प्रदेशभर में फूंके पुतले; ऊर्जा मंत्री, मुख्यमंत्री और एचईआरसी अध्यक्ष के पुतले फूंककर जताया रोष
बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को प्रदेशभर में बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा बिजली नियामक आयोग (एचईआरसी) के अध्यक्ष मुकेश गर्ग के पुतले फूंके।
कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताते हुए बिजली वितरण व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने के फैसले को वापस लेने की मांग की।
बिजली कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि गुरुग्राम और नूंह जिलों में निजी कंपनी को 25 वर्षों के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने का फैसला सरकारी बिजली व्यवस्था को कमजोर करने वाला है। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह के फैसलों से बिजली निगमों के भविष्य और कर्मचारियों के हितों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। साथ ही, निजीकरण का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भी भुगतना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि इस मुद्दे को लेकर सोमवार को करनाल में भी बिजली कर्मचारियों की बैठक हुई थी। इसमें निजीकरण के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया गया था। इसी रणनीति के तहत मंगलवार को प्रदेशभर में पुतले फूंककर विरोध जताया गया। कर्मचारी संगठनों ने स्पष्ट किया कि बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।