{"_id":"6ad0b28485798db5dc071935","slug":"video-paddy-getting-soaked-hits-farmers-pockets-and-could-disrupt-the-common-mans-budget-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"धान भीगने से किसान की जेब पर चोट, आम आदमी का बिगड़ सकता है बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान भीगने से किसान की जेब पर चोट, आम आदमी का बिगड़ सकता है बजट
किसान... बहलोलपुर गांव के मेहताब का कहना है कि फसल किसान की खराब हुई है, तो नुकसान भी किसान का ही होगा, लेकिन आम आदमी भी सीधे किसानों से ही जुड़ा हुआ है। हमें घाटा होगा तो बाजार में धान और चावल की कमी होगी। अगर ऐसा होता है तो चावल के दाम बढ़ेंगे और आम आदमी का बजट बिगड़ेगा।
आढ़ती... सुरेंद्र ने बताया कि मंडियों में धान भीगने से उसकी खरीद और मिलिंग की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसके चलते बाजार में नया चावल आने में देरी होती है, जिससे अस्थायी तौर पर किल्लत हो सकती है। इस कारण चावल के दाम बढ़ने लाजीमि हैं। इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ता है।
कृषि उपनिदेशक... डाॅ. जसविंद्र सिंह का कहना है कि धान भीगने से सबसे ज्यादा नुकसान किसान को ही होता है। इसका ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विपरीत प्रभाव जरूर पड़ता है। जब किसान आर्थिक संकट में आता है, तो ग्रामीण इलाकों में रहने वाले आम मजदूरों को काम मिलना कम हो जाता है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।