Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
excitement of the International Gita Festival in Kurukshetra continues two days after its conclusion, with shops set up at Brahma Sarovar.
{"_id":"69353d8b5462fcee270c68f0","slug":"video-excitement-of-the-international-gita-festival-in-kurukshetra-continues-two-days-after-its-conclusion-with-shops-set-up-at-brahma-sarovar-2025-12-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के महोत्सव संपन्न होने के दो दिन बाद भी खुमार जारी, ब्रह्मसरोवर पर सजी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के महोत्सव संपन्न होने के दो दिन बाद भी खुमार जारी, ब्रह्मसरोवर पर सजी दुकानें
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव भले ही शुक्रवार को संपन्न हो गया लेकिन दो दिन बाद आज रविवार को भी पवित्र ब्रह्मसरोवर पर शिल्प व सरस मेले जैसा ही माहौल बना हुआ है। अनेक शिल्पकार अभी भी दुकानें जमाए हुए हैं तो सुबह से ही लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है, जिसके चलते खरीददारी भी जमकर की जा रही है।
शिल्पकारों मेला संपन्न होने के बाद भी लोगों की खरीद में रूची को देख शिल्पकारों के चेहरे भी खिले हुए हैं। मेले के बाद भी दो दिन में लाखों की बिक्री हो चुकी है। अभी तक दुकान जमाए बैठे शिल्पकार भी बचे सामान को अपने साथ ले जाने की बजाए कुछ सस्ते दाम पर बेचने में लगे है। अनेक दुकानदारों ने सेल तक लगाई, जिसका लोग भरपूर फायदा उठा रहे हैं।
15 नवंबर से शुरू हुआ महोत्सव शुक्रवार पांच दिसंबर को संपन्न हो गया था। केडीबी प्रशासन की ओर से शुक्रवार शाम को ही तय समय रात 10 बजे दुकानें बंद करने व अब सामान उठा लेने के लिए माइक के जरिए निर्देशित किया जाता रहा। हालांकि अगले दिन शनिवार को भी प्रशासन की ओर से शिल्पकारों को बार-बार स्टॉलें खाली कर देने को कहा जाता रहा लेकिन आज रविवार को भी सौ से ज्यादा शिल्पकार जमे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।