Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Around 250 youths flocked to the AI job fair in Kurukshetra; several companies, including Lenskart and Midas Group, conducted interviews.
{"_id":"6a4f401188149fafca0c9dc5","slug":"video-two-thousand-youths-thronged-the-ai-job-fair-in-kurukshetra-several-companies-including-lenskart-and-midas-group-conducted-interviews-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र के एआई जॉब फेयर में उमड़े करीब 250 युवा; लेंसकार्ट, मिडास ग्रुप समेत कई कंपनियों ने लिए इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र के एआई जॉब फेयर में उमड़े करीब 250 युवा; लेंसकार्ट, मिडास ग्रुप समेत कई कंपनियों ने लिए इंटरव्यू
केयू में वीरवार को आयोजित एआई आधारित जॉब फेयर में रोजगार की तलाश में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विश्वविद्यालय परिसर में सुबह से ही पंजीकरण काउंटरों पर विद्यार्थियों की कतारें लगी रहीं। करीब दो सो से 250 युवाओं ने विभिन्न कंपनियों में नौकरी और इंटर्नशिप के लिए पंजीकरण कराया। दिनभर इंटरव्यू और प्रारंभिक चयन प्रक्रिया चलती रही।
यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) की ओर से आयोजित जॉब फेयर में लेंसकार्ट, मिडास ग्रुप, मोटोकैप, केरी टीवियान टेक्नोलॉजी, इंडीकोर, इन्फोकॉम और ओटा सोल टेक्नोलॉजी समेत कई कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए और विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की। जॉब फेयर में इंजीनियरिंग के अलावा अन्य संकायों के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।
एआई आधारित स्क्रीनिंग और प्रोफाइल मैचिंग के जरिए अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया गया। रोजगार मेले में शामिल कंपनियों ने योग्य उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के साथ प्रारंभिक इंटरव्यू भी लिए। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस तरह के रोजगार मेले विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान ही उद्योग जगत से जुड़ने का अवसर देते हैं। इससे युवाओं को रोजगार और इंटर्नशिप के नए विकल्प मिलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।