Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
cleanliness drive was conducted at the Panchkui Pond of Jal Mahal in Narnaul; members of the Pratibha Vikas evam Jan Kalyan Manch carried out the cleaning work.
{"_id":"6a9cfbc11514ce5ef30f13bd","slug":"video-cleanliness-drive-was-conducted-at-the-panchkui-pond-of-jal-mahal-in-narnaul-members-of-the-pratibha-vikas-evam-jan-kalyan-manch-carried-out-the-cleaning-work-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में जलमहल के पंचकुई तालाब में चला स्वच्छता अभियान, प्रतिभा विकास एवं जन कल्याण मंच के सदस्यों ने की साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में जलमहल के पंचकुई तालाब में चला स्वच्छता अभियान, प्रतिभा विकास एवं जन कल्याण मंच के सदस्यों ने की साफ-सफाई
ऐतिहासिक जलमहल के साथ लगते पंचकुई तालाब और आसपास के क्षेत्र में रविवार को प्रतिभा विकास एवं जन कल्याण मंच की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंच के सदस्यों ने तालाब परिसर में साफ-सफाई कर कचरा एकत्रित किया और लोगों को सार्वजनिक व ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया।
मंच के प्रधान प्रमोद शर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ जनहित और सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करना है। ऐतिहासिक धरोहरें शहर की पहचान होती हैं, इसलिए इनके आसपास स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मंच की ओर से भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियान जारी रखे जाएंगे।
उन्होंने लोगों से अपील की कि तालाब और ऐतिहासिक स्थलों के आसपास कूड़ा न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग करें।
अभियान में मंच के उपप्रधान मूलचंद सैनी, सचिव विक्रम यादव, सहसचिव देवेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य विकास निर्मल और प्रवीण अग्रवाल के अलावा महेश अरोड़ा, मनीष आहूजा, रामचंद्र यादव, रामकिशन सैनी, विनोद यादव सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।