{"_id":"6918237b94a175d8b00707c0","slug":"video-congress-sadbhav-yatra-started-in-mahendragarh-area-under-the-supervision-of-former-mp-brijendra-singh-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ क्षेत्र में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की देखरेख में शुरू हुई कांग्रेस सद्भाव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की देखरेख में शुरू हुई कांग्रेस सद्भाव यात्रा
शहर में शनिवार को कांग्रेस सद्भाव यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने की। यात्रा सुबह साढ़े 9 बजे शुरू हुई। अब दोपहर 2 बजे पूर्व सांसद यादव सभा में प्रैस वार्ता करेंगे।
बता दें यात्रा की शुरुआत शहर के सीनियर सैकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ के नजदीक से की गई। सुबह यहां पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और कांग्रेस झंडे व वाहनों के काफिले के साथ यात्रा पर रवाना हुए।
आधे घंटे बाद यात्रा शहर के आजाद चौक पहुंची। यात्रा के दौरान बृजेंद्र सिंह के साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्यवीर झूकीया सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने शहर में लोगों का अभिवादन करते नजर आए। जबकि कार्यकर्ता भी जोश में दिखे और पार्टी के गाने बजाए गए।
इसके बाद यात्रा ब्रह्मदेव चौक, मसानी चौक, रेलवे फाटक, अनाज मंडी, सदर थाना रोड और फिर यादव धर्मशाला में पहुंची। यहां पर कुछ देर विश्राम रहेगा और 2 बजे प्रैसवार्ता रहेगी। इसके बाद यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा। सायं साढ़े तीन बजे यात्रा राव तुलाराम चौक से शुरू होगी और महाराणा प्रताप चौक से होते हुए सतनाली रोड खतौड़ा पहुंचेगी। इसके बाद रात्रि विश्राम यादव धर्मशाला में रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।