{"_id":"6ab4c23b3a23ff07cf008677","slug":"video-inld-invites-party-workers-in-narnaul-for-the-nuh-rally-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में नूंह रैली के लिए इनेलो ने कार्यकर्ताओं को दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में नूंह रैली के लिए इनेलो ने कार्यकर्ताओं को दिया न्योता
इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से 27 सितंबर को नूंह में आयोजित होने वाली रैली को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने वीरवार को निजामपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। इनेलो कार्यकारिणी सदस्य छोटेलाल दिल्ली और पार्टी सचिव सतबीर बडेसरा ने कार्यकर्ताओं को रैली का निमंत्रण देते हुए अधिक से अधिक संख्या में नूंह पहुंचने का आह्वान किया।
पदाधिकारियों ने कहा कि रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। इस दौरान रैली की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्तार श्योराण, मुकेश जागीदार, सतबीर सोनू बागड़ी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।