बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ravikant, a Navy sailor from Mahendragarh, passed away while on duty; he was accorded a final farewell with military honors.

महेंद्रगढ़: नौसेना के जवान रविकांत का ड्यूटी के दौरान हुआ निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई; पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

Mayur Sharma मयूर शर्मा
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:57 PM IST
Ravikant, a Navy sailor from Mahendragarh, passed away while on duty; he was accorded a final farewell with military honors.
कनीना। उपमंडल के गांव गाहड़ा निवासी भारतीय नौसेना के जवान रविकांत का ड्यूटी के दौरान निधन होने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव की गलियां भारत माता की जय" और रविकांत अमर रहें के नारों से गूंज उठीं। हजारों नम आंखों ने अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। 29 वर्षीय रविकांत भारतीय नौसेना में एल.कॉम (टीईएल) लीडिंग कम्युनिकेशन (टेलीग्राफिस्ट) के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2016 में उन्होंने भारतीय नौसेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया था। वर्तमान में उनकी तैनाती मुंबई में थी, जहां ड्यूटी के दौरान उनका अज्ञात कारणों के चलते निधन हो गया। सरपंच प्रतिनिधि श्रीपाल यादव ने बताया कि रविकांत का विवाह वर्ष 2023 में हुआ था और उनकी पत्नी मुंबई में उनके साथ ही रहती थीं। कुछ समय पहले ही उनका तबादला दिल्ली से मुंबई हुआ था। अंतिम बार वह सरसों की कटाई के समय छुट्टी पर गांव आए थे। उन्होंने अपने पिता के साथ खेतों में सरसों की कटाई करवाई और परिवार के साथ समय बिताने के बाद वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। किसी ने नहीं सोचा था कि यह उनकी गांव की आखिरी मुलाकात होगी। रविकांत अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी बहन सुषमा चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत हैं। बेटे के निधन से पिता जगदीश और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता बार-बार बेटे को याद कर बिलखते रहे, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। गांव के लोगों ने बताया कि रविकांत बेहद शांत, विनम्र, अनुशासित और मिलनसार स्वभाव के थे। वह हमेशा देश सेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य मानते थे। उनके असामयिक निधन से गांव ने एक होनहार, कर्मठ और देशभक्त जवान को खो दिया है। भारतीय नौसेना के अधिकारियों की मौजूदगी में रविकांत का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नेवी से आए लेफ्टिनेंट कमांडर विवेक राय के निर्देशन में सैन्य परंपराओं के अनुसार अंतिम विदाई दी गई। रविकांत को उनके चचेरे भाई सुधीर ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की आंखें नम थीं और माहौल गमगीन बना रहा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निजी सचिव गोविंद गोस्वामी, जेपी कोटिया मार्केट कमेटी अध्यक्ष, सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि श्रीपाल यादव, आरडी शास्त्री, सुरेंद्र यादव, राज यादव, सूरत सिंह, रामनिवास यादव, अजय यादव, उमेश यादव, तेजिंदर यादव, पुरुषोत्तम दास शर्मा, हरिओम शर्मा, सुनील शर्मा, मास्टर अनूप यादव, ऋषिराज नंबरदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि रविकांत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा बना रहेगा और गांव गाहड़ा अपने इस वीर सपूत पर हमेशा गर्व करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: गोंडा में अमर उजाला की मुहिम लाई रंग, मैदानों में फिर गूंजने लगी खिलाड़ियों की आवाज

24 Jul 2026

Video: अयोध्या में न्यू टीचर्स कॉलोनी के सामने रोड रोड धंसी, राहगीर परेशान

24 Jul 2026

Video: प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

24 Jul 2026

कानपुर: बिठूर में आस्था के मार्ग पर दुश्वारियां, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे

24 Jul 2026

लखनऊ में तीन दिवसीय पुरा-विज्ञान फिल्म फेस्टिवल आयोजित, निःशुल्क प्रवेश

24 Jul 2026
विज्ञापन

झज्जर में जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया शहर में प्रदर्शन

J&K: अनंतनाग में पुलिस अधिकारी पर हमले की मंत्री सकीना इटू ने की कड़ी निंदा, बोलीं- ऐसी घटनाएं हमें पीछे धकेलती हैं

विज्ञापन

बारिश का कहर: नौशेरा में मकान गिरा, परिवार को भारी नुकसान

24 Jul 2026

Shopian: अनंतनाग में हेड कांस्टेबल आशिक अहमद की हत्या के विरोध में शोपियां में BJP का कैंडल मार्च

Jammu: राजोरी-पुंछ दौरे पर डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी, बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा

24 Jul 2026

Rajouri: फ्लैश फ्लड से तबाह राजोरी के लिए विधायक इफ्तखार अहमद ने मांगा विशेष पुनर्निर्माण पैकेज

24 Jul 2026

Jammu: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सफर से पहले लें अपडेट, यातायात विभाग ने जारी की सलाह

24 Jul 2026

Jammu: विजयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दिल्ली घटना के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

24 Jul 2026

योग्य परिवार जल्द बनवाएं नया राशन कार्ड : मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

कानपुर में मंडराया बाढ़ का खतरा, बिठूर में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

24 Jul 2026

कानपुर: ब्रह्मवर्त घाट पर पार्किंग शुल्क खत्म, श्रद्धालुओं को मिल रही निःशुल्क सुविधा

24 Jul 2026

कानपुर: लव-कुश ने बांधा था अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा; बिठूर का यह खूंटा समेटे है रामायण काल की स्मृतियां

24 Jul 2026

कानपुर: ओवरटेक विवाद में बीच सड़क तांडव; साइकिल सवार को पीटा, वीडियो वायरल

24 Jul 2026

मुनीमपुर हादसे की जांच शुरू, फायर विभाग के बयानों में सामने आया अंतर

Bihar: विपक्ष के आरोपों पर JDU का पलटवार, श्याम रजक ने कई मुद्दों पर दी प्रतिक्रिया

24 Jul 2026

पंचकूला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर इनेलो कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

24 Jul 2026

बरनाला डीएसपी पर भड़की खन्ना सफाई यूनियन, रोष मार्च निकालकर बर्खास्तगी की उठाई मांग

फतेहाबाद के टोहाना में बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन, पुलिस बर्बरता और नीट मुद्दे पर जताया विरोध

24 Jul 2026

रोहतक में हल्की बारिश, उमस से मिली राहत

24 Jul 2026

अमृतसर में कांग्रेस का हल्ला बोल, जंतर-मंतर घटना पर शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

24 Jul 2026

फतेहाबाद के टोहाना में शिक्षा मंत्री और पीएम के खिलाफ सड़कों पर उतरे कर्मचारी, किसान और व्यापारी

24 Jul 2026

कानपुर: गोलू हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले विधानसभा अध्यक्ष; दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

24 Jul 2026

गुरुग्राम में भाजपा कार्यलय पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी

24 Jul 2026

मनेन्द्रगढ़ में छात्रों का फूटा गुस्सा, 'छात्र अधिकार बचाओ आंदोलन' का शंखनाद

24 Jul 2026

लुधियाना में काॅकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

24 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed