Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
VIDEO : Bihar Day will be celebrated with great pomp on March 23 in seven districts of Haryana
{"_id":"67daf3deb1d1ddd9e7013ecf","slug":"video-bihar-day-will-be-celebrated-with-great-pomp-on-march-23-in-seven-districts-of-haryana-2025-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हरियाणा के सात जिलों में 23 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा बिहार दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हरियाणा के सात जिलों में 23 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा बिहार दिवस
भाजपा द्वारा प्रदेश के सात जिलों में 23 मार्च को बिहार दिवस का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान बिहार की संस्कृति और सभ्यता से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी भाग लेंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं बिहार दिवस की संयोजक डॉ. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को मीडिया को जानकारी दी कि बिहार दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन हरियाणा में 23 मार्च को इसका आयोजन पानीपत, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, फरीदाबाद और गुरुग्राम में किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में बिहार की संस्कृति को लोकगीतों, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से साझा किया जाएगा।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि बिहार का इतिहास बेहद समृद्ध और गौरवशाली रहा है। यह बौद्ध विहारों, नालंदा विश्वविद्यालय और महान साहित्यकारों की भूमि रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के पुनरुद्धार का कार्य किया है, जिससे यह फिर से एक वैश्विक शिक्षा केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है।
पानीपत में होगा भव्य आयोजन
पानीपत में बिहार दिवस का मुख्य कार्यक्रम आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में होगा। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री विनोद मंडल और बिहार भाजपा के प्रदेश सचिव संजय मुखिया मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर बिहार दिवस के प्रदेश सह-संयोजक वेद पराशर और तरण गांधी भी उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के अनुसार, पानीपत में करीब चार लाख बिहारी मूल के मतदाता रहते हैं। इसके अलावा, कई लोग ऐसे भी हैं जिनके वोट बिहार में हैं। भाजपा ने बिहार के लोगों को एकजुट करने और उनके साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है, जिससे सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना मजबूत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।