Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pithoragarh News
›
VIDEO : आरटीई के तहत हर पात्र बच्चे को नहीं मिला प्रवेश तो होगा आंदोलन, जाग उठा पहाड़ के संयोजक ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
{"_id":"67daa297aa1f059c6e08201e","slug":"video-aarataii-ka-tahata-hara-patara-bcaca-ka-naha-mal-paravasha-ta-haga-aathalna-jaga-utha-pahaugdha-ka-sayajaka-na-daema-ka-sapa-janiapana-2025-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आरटीई के तहत हर पात्र बच्चे को नहीं मिला प्रवेश तो होगा आंदोलन, जाग उठा पहाड़ के संयोजक ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आरटीई के तहत हर पात्र बच्चे को नहीं मिला प्रवेश तो होगा आंदोलन, जाग उठा पहाड़ के संयोजक ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
यदि नए शिक्षा सत्र में हर पात्र बच्चे को आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश नहीं मिला तो जाग उठा पहाड़ फिर से आंदोलन शुरू करेगा। जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम विनोद गोस्वामी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पिछले दो शिक्षा सत्र में 400 बच्चों को आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश नहीं मिल पाया था। अभिभावक निजी स्कूलों के चक्कर काटते रहे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। उन्होंने कहा कि नया शिक्षा सत्र शुरू होने में कुछ ही समय शेष है। अभी से प्रशासन और शिक्षा विभाग को पात्र बच्चों को आरटीई के तहत प्रवेश दिलाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को आरटीई के तहत सीट की संख्या सार्वजनिक करनी चाहिए। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया तो संगठन फिर से आंदोलन के लिए मजबूर होगा। उन्होंने विद्यालयों को प्रतिपूर्ति की धनराशि समय से उपलब्ध कराने की भी मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।