Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Zila Parishad President Jyoti Sharma attacks SIR: Asks Rahul Gandhi 5 questions, dismisses allegations of vote theft.
{"_id":"6abe0f535c7ebe168e040dc7","slug":"video-zila-parishad-president-jyoti-sharma-attacks-sir-asks-rahul-gandhi-5-questions-dismisses-allegations-of-vote-theft-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसआईआर पर जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा का हमला: राहुल गांधी से पूछे 5 सवाल, वोट चोरी के आरोपों को किया खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर पर जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा का हमला: राहुल गांधी से पूछे 5 सवाल, वोट चोरी के आरोपों को किया खारिज
जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी और ईवीएम से जुड़े आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष ने उनसे सीधे पांच सवाल पूछे हैं।
ज्योति शर्मा ने कहा कि विपक्ष की ओर से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर बार-बार सवाल उठाना और ईवीएम पर संदेह जताना अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने की कोशिश है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर चुनाव प्रणाली में किसी तरह की वोट चोरी या ईवीएम हैकिंग की गुंजाइश होती, तो आज केरल और पंजाब जैसे राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकारें होतीं।
इन राज्यों में गैर-भाजपा सरकारों का अस्तित्व ही इस बात का प्रमाण है कि देश की चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जाने वाले एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) अभियान का उद्देश्य केवल मतदाता सूची को अद्यतन (अपडेट) करना और पारदर्शी बनाना होता है। इसे राजनीतिक रंग देकर भ्रम फैलाना लोकतंत्र के हित में नहीं है। ज्योति शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को निराधार आरोप लगाने के बजाय जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर बात करनी चाहिए और इन पांच सवालों का सीधा जवाब देना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।