Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
VIDEO : Two dogs and birds of high price were stolen after breaking the lock of animal clinic in Rewari
{"_id":"6745c032afe769c1900b37ae","slug":"video-two-dogs-and-birds-of-high-price-were-stolen-after-breaking-the-lock-of-animal-clinic-in-rewari","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रेवाड़ी में पशु क्लिनिक का ताला तोड़कर महंगी कीमत के दो कुत्ते व पक्षी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : रेवाड़ी में पशु क्लिनिक का ताला तोड़कर महंगी कीमत के दो कुत्ते व पक्षी चोरी
रेवाड़ी के बावल कस्बे में चोरों ने एक पशु क्लिनिक का ताला तोड़ कर शटर उखाड़ दिया और महंगी कीमत के दो कुत्तों के अलावा कुछ पक्षी चुरा लिए। बावल थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, जिले के गांव रणसी माजरी निवासी डॉ. डीके ने बताया कि उन्होंने बावल के रेवाड़ी रोड पर अपना खुद का पशु क्लिनिक खोला हुआ है। रोजाना की तरह सोमवार को वह क्लिनिक बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब साढ़े 7 बजे उनके पास पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि आपकी दुकान का शटर खुला हुआ हैं।
वह तुरंत क्लिनिक पर पहुंचे तो आधा शटर खुला हुआ था। साथ ही दोनों लॉक के अलावा अंदर लगे शीशे टूटे हुए थे। पास में ही ईंट-पत्थर पड़े थे, जिससे लॉक और शीशा तोड़ा गया। अंदर जाकर देखा तो करीब 30 हजार रुपये कीमत के दो कुत्ते और कुछ पक्षी गायब मिले। डॉ. डीके ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना के बाद बावल थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए हैं, जिससे चोरों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस ने डॉ. डीके की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।