{"_id":"67374f2b0f7774152f0d9fb2","slug":"video-eka-vavaha-aisa-bha-sana-ka-kapatana-na-bna-thahaja-le-racaii-shatha-pasha-ka-masal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एक विवाह ऐसा भी... सेना के कैप्टन ने बिना दहेज लिए की शादी, पेश की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एक विवाह ऐसा भी... सेना के कैप्टन ने बिना दहेज लिए की शादी, पेश की मिसाल
रेवाड़ी के गांव का खालेटा निवासी व वर्तमान में शहर के सेक्टर-3 में रह रहे सेवानिवृत्त कप्तान महेंद्र सिंह यादव ने अपने पुत्र व सेना में कैप्टन ललित यादव का विवाह बिना दहेज के रचाकर समाज के समक्ष अनूठा उदाहरण रखा है। कैप्टन ललित यादव का विवाह रेवाड़ी शहर के ही मोहल्ला आदर्श नगर निवासी पंकज यादव की पुत्री अनीषा राव के साथ हुआ है। अनीषा राव जूलॉजी विषय में एमएससी है। इसके अतिरिक्त सीटेट, एचटेट, नेट, गेट जैसी तमाम प्रतियोगी परीक्षाएं भी उन्होंने उत्तीर्ण की हुई है। कैप्टन ललित यादव व अनीषा राव दोनों ने ही रिश्ता तय होने के समय यह तय कर लिया था कि उनका विवाह बिना किसी दहेज के होगा। कैप्टन ललित यादव कुमाऊं रेजीमेंट में वर्तमान में बरेली पोस्टेड है। कैप्टन ललित यादव का कहना है कि दहेज एक कुरीति है जिसे हर शिक्षित वर्ग के युवा को मिलकर समाप्त करना होगा। कैप्टन ललित यादव के पिता सेवानिवृत्त कैप्टन महेंद्र सिंह यादव व माता सरिता यादव का कहना है कि उनके लिए बेटी ही दहेज है। अनीषा का घर में आगमन खुशहाली लेकर आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।