{"_id":"6736f69e16cde37246089dda","slug":"video-police-checking-campaign-in-dehradun-if-a-driver-is-found-drunk-then-the-vehicle-will-be-seized","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नशे में मिला वाहन चालक तो सीज को होगा वाहन, सड़क हादसे रोकने के लिए डीजीपी ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नशे में मिला वाहन चालक तो सीज को होगा वाहन, सड़क हादसे रोकने के लिए डीजीपी ने जारी किए निर्देश
डीजीपी ने सभी जिले की पुलिस को ओवरलोडिंग समेत यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कह, यदि नशे में कोई भी वाहन चालक मिले तो वाहन को सीज किया जाए।
पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने निर्देश दिए कि पुलिस समय पर बैरियर चेकिंग, सीसीटीवी कैमरे आदि की निगरानी करें। देर रात तक चलने वाले बार-पब के लाइसेंस चेक कर कार्रवाई की जाए। सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने एवं शराब पीने या पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और उनका समय-समय पर रखरखाव किया जाए। पुलिस कंट्रोल रूम पर सीसीटीवी कैमरे से मॉनीटरिंग की जाए। सड़कों पर पर्याप्त मात्रा में साइन बोर्ड लगाए जाएं। इसके साथ ही हॉटस्पॉट पर साइन बोर्ड लगाने के साथ ही उचित निगरानी की जाए। निर्देश दिए कि सार्वजनिक मार्ग पर उतावलेपन से वाहन चलाने पर बीएनएस की धारा 281 के तहत कार्रवाई की जाए। लापरवाही से वाहन चलाने से उपहति पर धारा बीएनएस की धारा 125 के तहत कार्रवाई की जाए। जनहानि होने पर बीएनएस की धारा 106 (1) के तहत कार्रवाई की जाए। नाबालिग का वाहन चलाते हुए पाये जाने पर वाहन स्वामी के खिलाफ धारा 199ए के तहत कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।