{"_id":"6736247a9cf266b209078b0f","slug":"video-dumper-caught-fire-in-ambala-driver-saved-his-life-by-alighting-in-time","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबाला में चलते डंपर में लगी आग, चालक ने समय रहते उतर कर अपनी जान बचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबाला में चलते डंपर में लगी आग, चालक ने समय रहते उतर कर अपनी जान बचाई
अंबाला के मुलाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 344 से गुजर रहे एक डंपर अचानक आग लग गई । डंपर चालक ने डंपर से समय रहते उतर कर अपनी जान बचाई । आग ने कुछ ही समय में डंपर को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग ज्यादा होने के चलते डंपर पूरी तरह खाक हो गया। इस घटना से फ्लाईओवर पर लंबा जाम लगा। जिसे आग पर काबू पाने के बाद पुलिस कर्मियों ने सुचारू रूप से दुरुस्त कराया ।
डंपर चालक कुलविंदर सिंह निवासी टमनौली ने बताया कि वह डंपर को दोसड़का में सर्विस के लिए ले जा रहा था । जब वह मुलाना फ्लाइओवर पर पहुंचा तो देखा कि डंपर में आग लग गई है। आग लगती देख डंपर चालक ने तुंरत केबिन के सभी स्विच काटे और दमकल विभाग को फोन किया। सूचना पाकर मौके पर डंपर मालिक भरेड़ी निवासी देवेंद्र सिंह कलां पंहुचे। उनके अनुसार उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। लेकिन गनीमत रही कि चालक को समय रहते आग का पता चला और अपनी जान बचाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।