{"_id":"6735c9301e435c906302291b","slug":"video-sanapata-ma-tanasa-paratayagata-ma-khalugdha-lga-raha-jata-ka-jara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ी लगा रहे जीत का जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ी लगा रहे जीत का जोर
सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ी जीत का जाेर लगा रहे हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिला व पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल के मुकाबले कराए जा रहे है। जिसमें लड़कों के वर्ग में रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की टीम ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित बेनेट विश्वविद्यालय की टीम को 3-0 से हराया है।
विश्वविद्यालय के खेल निदेशक एवं आयोजन कमेटी के सचिव डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुषों की 36 व महिलाओं की 27 टीम भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न टीमें बेहतर खेल प्रदर्शन कर रही है। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी अपने विश्वविद्यालय को जीत दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहे है।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खेल अनुशासन और टीम वर्क को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि खेल के माध्यम से हमें एक दूसरे की संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है। खेल सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका अदा करते हैं। विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव की बात है कि विवि उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष व महिला प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।