{"_id":"673565daa6d2f5346408e0fb","slug":"video-sanapata-ma-thasara-thana-bha-kahara-na-bugdhhaii-masabta-vahana-ka-thama-rafatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में दूसरे दिन भी कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, वाहनों की थमी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में दूसरे दिन भी कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, वाहनों की थमी रफ्तार
सोनीपत में वातावरण में लगातार दूसरे दिन कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित होकर रह गया। हाईवे सहित शहर में भी घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। जिससे वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हवा की गति कम रहने से प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में बना हुआ है।
बुधवार रात को ही वातावरण में हल्का कोहरा छाने लगा था। वीरवार सुबह ग्रामीण के साथ ही शहरी क्षेत्र में भी कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण वाहनों की गति थम गई है। कोहरे के कारण ग्रामीण क्षेत्र में दृश्यता 20 मीटर तक सिमट गई और शहरी क्षेत्र में भी करीब 50 मीटर दूर दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे से नेशनल हाईवे-44 व 334 बी के साथ ही केजीपी-केएमपी पर भी वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे का असर सडक़ों के साथ रेल यातायात पर दिखाई दे रहा है। रेलगाड़ियां कई घंटे की देरी से चल रही है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार बेहद खराब स्थिति में है। तडक़े पांच बजे एक्यूआई 300 दर्ज किया गया। वहीं वातावरण में पीएम 10 का स्तर 280 तो पीएम-2.5 का स्तर 349 दर्ज किया गया। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। चिकित्सक लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।