Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
VIDEO : Congress MLA Aditya Surjewala raised the issue of City Square and Sanskrit University
{"_id":"6735008f13e10ee8280d2365","slug":"video-congress-mla-aditya-surjewala-raised-the-issue-of-city-square-and-sanskrit-university","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सिटी स्क्वेयर व संस्कृत यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सिटी स्क्वेयर व संस्कृत यूनिवर्सिटी का उठाया मुद्दा
हरियाणा विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र के पहले कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने शहर के अधूरे विकास कार्याें को विधानसभा में उठाया। सुरजेवाला ने सदन में अपना पक्ष रखते हुए कैथल हल्के की समस्याओं सहित विदेशों में पलायन कर रहे नौजवानों और डीएपी खाद की कमी से परेशान किसानों के संबंध में सवाल किए।
उन्होंने अपने अभिभाषण में सबसे पहले कैथल की जनता का धन्यवाद किया। सुरजेवाला ने कैथल की बात करते हुए कहा कि 25 अक्तूबर 2015 को भाजपा सरकार ने कैथल में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत यूनिवर्सिटी की घोषणा की, लेकिन साढ़े नौ साल में आज तक उस यूनिवर्सिटी का भवन तक कहीं दिखाई तक नहीं दिया। इसके अतिरिक्त 10 सालों से कैथल शहर में सिटी सक्वेयर, बैंक सक्वेयर, भाई उदय सिंह किला के सामने पार्किंग लॉज का ज्यों का त्यों पड़ा है। पांच साल पहले कैथल में मेडिकल कॉलेज निर्माण की बात की जाती है, लेकिन अभी तक सिर्फ खंभे ही खडे किए गए हैं। इस हिसाब से तो इस मेडिकल कॉलेज को बनने में 50 साल लग जाएंगे।
सुरजेवाला ने कैथल शहर के वार्डों में भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों में भेदभाव को लेकर भी आवाज उठाई। कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कैथल के 16 वार्डों में कोई विकास कार्य नहीं करवाया जा रहा। पीने के पानी, सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कें, टूटी गलियों, गंदगी से कैथल को बदहाली पर लाकर खड़ा कर दिया है। कैथल शहर के अधिकतर सेक्टर में नहर का पीने का पानी नहीं मिलता। बोरवेल का पानी दिया जा रहा है, जिससे लोग और बच्चे बीमार हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।