Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO : नहर पुल का गर्डर गिरने पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा - भ्रष्टाचार में सरकार इतनी गिर गई कि हर चीज गिर रही
{"_id":"6734ac817dbb7c9cc80bad0c","slug":"video-nahara-pal-ka-garadara-garana-para-kagarasa-na-kasa-taja-kaha-bharashhatacara-ma-sarakara-itana-gara-gaii-ka-hara-caja-gara-raha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नहर पुल का गर्डर गिरने पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा - भ्रष्टाचार में सरकार इतनी गिर गई कि हर चीज गिर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नहर पुल का गर्डर गिरने पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा - भ्रष्टाचार में सरकार इतनी गिर गई कि हर चीज गिर रही
अमेठी सिटी। तिलोई क्षेत्र में राजामऊ के पास सोमवार को फोर लेन सड़क पर निर्माणाधीन नहर पुल का गर्डर गिरने पर कांग्रेस ने तंज कसा है। पूर्व एमएलसी ने वीडियो जारी कर तंस कसा, तो यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर हमला बोला कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में सब कुछ गिरता जा रहा है।
अयोध्या को रायबरेली से जोड़ने वाले फोर लेन मार्ग पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से नामित संस्था तिलोई तहसील के राजामऊ गांव से गुजरने वाले नहर पर पुल का निर्माण करा रही है। सोमवार को पुल तैयार करने के लिए खड़े किए गए पिलर पर गर्डर डाला जा रहा था तभी बीच का पिलर अचानक दरक गया। पिलर दरकने से उसके ऊपर रखा जा रहा गर्डर भी क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
मामले में यूपी कांग्रेस की आईडी से ट्वीट कर कहा गया है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में सब कुछ गिरता जा रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्री के भाई को कार्य की जिम्मेदारी मिलने की बात कहते हुए कहा कि मंत्री का भाई कैसा पुल बना रहा है, जो खड़ा भी नहीं हुआ और मिट्टी में मिल गया।
न जाने उन्होने कितना सीमेंट मिलाया, कितनी गिट्टी लगाई, कितना सरिया डाला था। इसके कुल बजट में कितना परसेंट दिया था। भ्रष्टाचार में सरकार इतनी गिर गई कि हर चीज गिर रही है। परिवहन व मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए। इसके साथ ही पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने भी वीडियो जारी कर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।