सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   54 kg doda powder seized from the crashed car parked in the police station

Sagar: थाने में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार से 54 किलो डोडाचूरा हुआ जब्त, कार चालक पर हुआ मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 13 Nov 2024 12:25 PM IST
54 kg doda powder seized from the crashed car parked in the police station
सागर जिले के देवरी कलां पुलिस थाने में खड़ी एक दुर्घटनाग्रस्त कार से 54 किलो 66 ग्राम डोडा चूरा जब्त हुआ है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस जब्त डोडा चूरा के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

दरअसल, 28 अक्तूबर को देवरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर चीमाढ़ाना के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई थी। दुर्घटना में कार सवार पति श्यामलाल पिता काशीनाथ ठाकुर 55 वर्ष और पत्नी मुन्नी बाई पति श्यामलाल ठाकुर उम्र 50 वर्ष दोनों निवासी मदन महल जबलपुर की मौत हुई। वहीं उनका बेटा कन्हैया ठाकुर गंभीर घायल हुआ था। जिसे जबलपुर रैफर किया गया था। घटना का कारण कार ड्राइवर को नींद का झोंका आना बताया गया था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं क्षतिग्रस्त हुई कार को क्रेन की मदद से देवरी थाना परिसर में रखवाया गया।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि कार में अवैध मादक पदार्थ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी में पीछे की सीट और डिक्की में बोरे रखे मिले। जिन्हें खोलकर देखा तो उसमें छोटे-छोटे प्लास्टिक के पैकेट भरे हुए थे। उन पैकेटों पर क्रीमी कोकोनट और कुछ में टरमरिक लिखा हुआ था। उक्त पैकेटों में डोडाचूरा था। पुलिस ने तुलाई कराई तो प्रत्येक पैकेट 250 ग्राम वजनी निकला। कार से 215 पैकेट वजनी 54 किलो 66 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 1.08 लाख रुपए है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक और हादसे में घायल हुए कन्हैया ठाकुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

देवरी पुलिस की भूमिका संदिग्ध
दिनांक 28 अक्तूबर को हादसे में कार क्रमांक एमपी 10 जेडएम 8755 के परखच्चे उड़ गए थे। पूरी तरह से चकनाचूर कार को पुलिस ने क्रेन की मदद से थाना परिसर में खड़ा कराया, लेकिन इस दौरान पुलिस ने कार की तलाशी नहीं ली। सवाल यह है कि हादसे के 14 दिन तक पुलिस को पता ही नहीं चला कि गाड़ी में क्या रखा है और देवरी पुलिस ने कार को देखना भी उचित नहीं समझा। वहीं सूत्रों की माने तो कार में डोडा चूरा मिलने के बाद देवरी पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की थी। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचा और फिर कार्रवाई की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : कैथल में सिसला धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने निशान, गुलाब व मौर पंख अर्पित कर किए दर्शन

13 Nov 2024

VIDEO : प्रदूषण करने लगा परेशान, रोहतक में सांस के रोगियों की परेशानी बढ़ाई

13 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में अवैध कब्जों पर एचएसवीपी की कार्रवाई शुरू

13 Nov 2024

VIDEO : एचएसजीएमसी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में मनाएगी गुरुनानक देव प्रकाश पर्व, तीन दिन चलेगा उत्सव

13 Nov 2024

VIDEO : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में रही देवउठनी एकादशी की धूम, तुलसी के पौधे का शालिग्राम से कराया विवाह, मांगलिक कार्याें का हुआ शुभारंभ

13 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में गंगा महोत्सव का पहला दिन, साजन मिश्र ने दी प्रस्तुती

12 Nov 2024

VIDEO : सीएसए में एमबीए छात्रों के दो गुटों में मारपीट, तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित

12 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : जलभराव से कृषि जमीन खाली कराने के लिए आगे आईं महिलाएं

12 Nov 2024

VIDEO : वाराणसी में स्वस्थ्य बुजुर्ग मजबूत भारत कार्यक्रम में 100 से अधिक बुजुर्गों के बनाए गए आयुष्मान कार्ड

12 Nov 2024

VIDEO : चरखी दादरी में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम सुधारने के लिए डीईओ ने प्राचार्यों को दिए निर्देश

12 Nov 2024

VIDEO : चरखी दादरी में 10,000 हैप्पी कार्ड और पहुंचे, रविवार को भी होगा वितरण

12 Nov 2024

VIDEO : चरखी दादरी में नया ट्रेंड: दुल्हन एंट्री चादर में महकती है रजनीगंधा और बंगलुरू के गुलाब की महक

12 Nov 2024

Khandwa: शहर के इकलौते ओवरब्रिज पर रोजाना लग रहा जाम, भारी वाहनों के खराब होने से बन रही जाम की स्थिति

12 Nov 2024

VIDEO : सोनीपत में उपायुक्त ने कार्यालयों का निरीक्षण कर स्वच्छता का ध्यान रखने के दिए निर्देश

12 Nov 2024

VIDEO : वाराणसी में पॉलिथीन का इस्तेमाल पर्यावरण व सेहत के लिए अभिशाप, छात्राओं ने बहिष्कार करने की शपथ ली

12 Nov 2024

VIDEO : मथुरा में बड़ा हादसा, इंडियन ऑयल रिफाइनरी के प्लांट में लगी आग

12 Nov 2024

VIDEO : सोनीपत में देवोत्थान एकादशी पर मनाया खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव

12 Nov 2024

VIDEO : बलिया में ददरी मेला का सांसद व परिवहन मंत्री ने अलग-अलग किया भूमि पूजन, मुहूर्त को लेकर उठा विवाद

12 Nov 2024

VIDEO : भिवानी में पुलिस ने की मुख्य रास्तों की नाकाबंदी, वाहनों की हुई गहनता से जांच

12 Nov 2024

Jharkhand Election 2024: चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया

12 Nov 2024

VIDEO : स्मॉग से ढका कुरुक्षेत्र, महज 30 मीटर तक की रह गई दृश्यता

12 Nov 2024

VIDEO : टैगोर थिएटर में इंडियन क्लासिकल डांस फेस्टिवल

12 Nov 2024

VIDEO : डॉ. श्रीधर ने भरतनाट्यम पेश कर मोहा दर्शकों का मन

12 Nov 2024

VIDEO : UP News: मेरठ का बीजू पादरी... जिसने 300 परिवारों को बना दिया ईसाई, 30 परिवारों के 150 लोगों ने ऐसे की हिंदू धर्म में वापसी

12 Nov 2024

VIDEO : फतेहाबाद जिले में 156733 विद्यार्थियों ने दी सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा

12 Nov 2024

VIDEO : आजमगढ़ में जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने उठाया समस्याओं का मुद्दा, अधिकारियों ने दिया समाधान का आश्वासन

12 Nov 2024

VIDEO : Ayodhya: रामनगरी के मंदिरों में शालिग्राम-तुलसी का हुआ विवाह, इस तरह हुआ आयोजन

12 Nov 2024

VIDEO : लोक सेवा आयोग पर देर शाम तक डंटे रहे अभ्यर्थी, बिना लिखित आश्वासन के धरना नहीं खत्म करने का एलान

12 Nov 2024

VIDEO : आजमगढ़ में धरने पर बैठे परिवार को पुलिस ने हटाया, जमीनी विवाद पर प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर जताया रोष

12 Nov 2024

VIDEO : 28 नवंबर से शुरू होगी नर्सरी दाखिले की दौड़, जानें आवेदन की अंतिम तिथि व अन्य जानकारी

12 Nov 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed