{"_id":"67344a58fba103578407a6d9","slug":"video-fatahabtha-ma-eyaratal-ekasacaja-ma-pasatal-ka-naka-para-dakata-karaugdha-ka-upakaranae-cara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद में एयरटेल एक्सचेंज में पिस्तौल की नोक पर डकैती, करोड़ों के उपकरण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद में एयरटेल एक्सचेंज में पिस्तौल की नोक पर डकैती, करोड़ों के उपकरण चोरी
फतेहाबाद के सिरसा रोड स्थित एयरटेल एक्सचेंज में बीती रात डकैती की एक बड़ी वारदात सामने आई है। आधी रात को गाड़ी में आए तीन लोगों ने पिस्तौल के बल पर एक्सचेंज में मौजूद तकनीशियन को बंधक बना लिया और वहां से करोड़ों रुपये के उपकरण चोरी कर फरार हो गए। इस घटना के बाद से फतेहाबाद, रतिया, और टोहाना क्षेत्रों में एयरटेल के वाई-फाई नेटवर्क बाधित हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शी इंजीनियर संजीव के अनुसार, तकनीशियन सतीश रात में ड्यूटी पर था, जब करीब डेढ़ बजे अचानक बिजली चली गई। वह जनरेटर चालू करने के लिए उठा, तभी तीन अज्ञात व्यक्ति गाड़ी से उतरे और साथ लगे स्कूल की इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे का रुख बदल कर दीवार फांदकर अंदर घुस आए। एक ने सतीश पर पिस्तौल तान दी, फिर उसके मुंह पर टेप लगाकर हाथ-पैर बांध दिए और दोनों फोन छीन लिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।