बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। पुलिस लाइन के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। समापन पर हरचंदपुर विकास क्षेत्र को ओवरआल चैंपियन घोषित किया गया, जबकि ऊंचाहार विकास क्षेत्र उप विजेता रहा। उच्च प्राथमिक स्तर में बालक वर्ग से सरेनी क्षेत्र के अंकित और बालिका वर्ग से अमावां क्षेत्र की ऊषा, जबकि प्राथमिक स्तर में बालक वर्ग से राही क्षेत्र के समीर और बालिका वर्ग से जगतपुर क्षेत्र की रीना यादव को व्यक्तिगत चैंपियन घोषित किया गया।
पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी सुबह से स्पर्धाएं शुरू हो गईं, जिनमें सभी विकास क्षेत्रों से आए छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाते हुए मेडल जीतने की कोशिश की। उच्च प्राथमिक स्तर के बालक एवं बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में आदित्य व शीबा बानो प्रथम, करन व ऊषा द्वितीय, प्रियांशु व आयुषी तृतीय, 200 मीटर दौड़ में अंकित व ऊषा प्रथम, अमन व रिचा द्वितीय, आदित्य व रिया सिंह तृतीय, 400 मीटर दौड़ में करन व खुशी प्रथम, रंजीत व सीता राजपूत द्वितीय, शुभम यादव व महिमा तृतीय, 600 मीटर दौड़ में अंकित व खुशबू प्रथम, रिचा व आकाश द्वितीय, प्रियांशु व कमलेश तृतीय रही।
उच्च प्राथमिक स्तर की लंबी कूद में बालक वर्ग से करन को पहला, प्रांजल को दूसरा, निहाल को तीसरा, बालिका वर्ग से कामिनी को पहला, आयुषी को दूसरा, ऊषा को तीसरा, ऊंची कूद में बालक वर्ग से प्रांजल को पहला, वंश को दूसरा, करन को तीसरा, बालिका वर्ग से रिचा को पहला, प्रिया को दूसरा, कल्याणी को तीसरा, गोला फेंक में बालक वर्ग से सुजीत को पहला, आकाश को दूसरा, श्रवण को तीसरा, बालिका वर्ग से अंशिका को पहला, महिमा को दूसरा, बबली को तीसरा और चक्का फेंक में बालक वर्ग से अर्जुन को पहला, वीरपाल को दूसरा, शिवकेश को तीसरा, बालिका वर्ग से आंशी को पहला, मंदाकिनी को दूसरा, नूरी को तीसरा स्थान मिला।
प्राथमिक स्तर के बालक एवं बालिकाओं की 50 मीटर दौड़ में समीर व रीना ने प्रथम, अभिषेक व पायल ने द्वितीय, आयुष व रागिनी ने तृतीय, 100 मीटर दौड़ में शिवम व रीना ने प्रथम, समीर व अर्चना ने द्वितीय, अभिषेक व जैनब ने तृतीय, 200 मीटर दौड़ में प्रिंस व रीना ने प्रथम, सौरभ व पायल ने द्वितीय, प्रशांत व साक्षी ने तृतीय, 400 मीटर दौड़ में समीर व शिवांशी ने प्रथम, प्रशांत व अर्चना ने द्वितीय, अनुराग व राजनंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में बालक वर्ग से आर्यन को पहला, गोलू को दूसरा, हिमांशु को तीसरा, बालिका वर्ग से अर्चना को पहला, मालती को दूसरा, राजनंदिनी को तीसरा स्थान मिला।
शिक्षक विधायक ने बांटे के पुरस्कार
दो दिवसीय खेलकूद के समापन पर शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने पुरस्कार बांटे। चैंपियनशिप के साथ ही विजेता बच्चों को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षक विधायक ने कहा कि खेल के माध्यम से भी सरकारी नौकरियों के रास्ते खुल रहे हैं। यहां सफलता अर्जित करने वाले खिलाड़ी भविष्य में जिला और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिला स्तर पर जीतने वाले खिलाड़ी मंडल और फिर राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। संचालन अभिषेक द्विवेदी और मुन्नालाल साहू ने किया। इस मौके पर सत्यप्रकाश, राजीव ओझा, रेनू शुक्ला, शिवशरण सिंह, मीनाक्षी तिवारी, विमला कुशवाहा, मालती, वंदना, दिलीप, दीपेश आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।