सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   VIDEO : All five Gurudwara Sahibs of Fatehabad city decorated on Guru Parv

VIDEO : गुरु पर्व पर सजाए गए फतेहाबाद शहर के पांचों गुरुद्वारा साहिब

bhupendra singh भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 13 Nov 2024 09:05 PM IST
VIDEO : All five Gurudwara Sahibs of Fatehabad city decorated on Guru Parv
सिख धर्म की प्रथम पातशाही गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर फतेहाबाद जिले के गुरुद्वारा साहिब भव्य तरीके से सजा दिए गए हैं। 15 नवंबर को शहर के सभी पांच गुरुद्वारों में हर्षोल्लास से गुरु पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्य कार्यक्रम जगजीवनपुरा स्थित गुरुद्वारा में होगा। शहर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश उत्सव को लेकर 3 नवंबर से प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से जगजीवनपुरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में बुधवार से अखंड पाठ की शुरुआत की गई है, जिसका भोग 15 नवंबर को लगाया जाएगा। 15 नवंबर को मुख्य समारोह में श्रद्धालुओं द्वारा गुरुद्वारा परिसर पहुंचकर गुरु महाराज को नमन किया जाएगा। वीरवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पंज प्यारों की अगुवाई में शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जो गुरुद्वारा सिंह सभा जगजीवनपुरा से रवाना होकर शहर के मुख्य बाजारों से होता हुआ वापस जगजीवनपुरा में आकर संपन्न होगा। जानकारी देते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा के महासचिव महेंद्र सिंह वधवा ने बताया कि अमृतसर गुरुद्वारा से रागी जत्था व गुरुद्वारा धमतान साहिब से कथावाचक की ओर से शब्द कीर्तन किया जाएगा। साथ ही गुरु नानक देव महाराज के जीवन से जुड़े प्रसंगों की व्याख्या की जाएगी। 15 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब में दीवान सजाया जाएगा। 13 नवंबर को आरंभ किए गए पाठ का भोग डाला जाएगा। वहीं, गुरुद्वारा धमतान साहिब से कथा वाचक भाई चरणजीत सिंह गुरु नानक देव महाराज के जीवन से जुड़ी कथाओं के द्वारा संगत को निहाल करेंगे। रागी जत्था भाई जसबीर सिंह द्वारा शब्द कीर्तन किया जाएगा। वहीं 15 नवंबर काे गुरुद्वारा जगजीवनपुरा में आने वाली संगत के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई। लंगर सुबह से आरंभ होकर जब तक संगत माथा टेकने के लिए आती रहेगी, तब तक जारी रहेगा। शहर में इन गुरुद्वारों को सजाया गया शहर में गुरुद्वारा सिंह सभा, गुरुद्वारा नानकपुरा, गुरुद्वारा नामधारी, गुरुद्वारा कलगीधर साहिब, गुरद्वारा निहंग सिंघा को रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया गया है। प्रवेश द्वारों से लेकर गुरु ग्रंथ साहिब के आसपास फूलों से सजावट की गई है। श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था की पूरी तैयारियां हो गई हैं। अलग-अलग गुरुद्वारा कमेटियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि गुरु पर्व का कार्यक्रम शानदार तरीके से संपन्न हो। गुरु पर्व को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। गुरुद्वारा साहिब पूरी तरह से सजा दिए गए हैं। वीरवार को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। संगत में गुरु पर्व को लेकर खूब उत्साह है। इसका शानदार आयोजन होगा। -महेंद्र सिंह वधवा, महासचिव, गुरुद्वारा सिंह सभा, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : जिला परिषद उपाध्यक्ष हमीरपुर नरेश कुमार दर्जी की अध्यक्षता में बैठक

VIDEO : नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक, मेयर और नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

13 Nov 2024

VIDEO : तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव का आयोजन

13 Nov 2024

VIDEO : ससुराल वालों ने की मारपीट, भाई को बचाने में घायल विवाहिता की माैत, ग्रामीणों ने थाने में रखा शव

13 Nov 2024

VIDEO : कमिश्नर ने वीडीए से जाना शहर के विकास का हाल, अधिकारियों को दिए निर्देश

13 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : ठगी पीड़ितों ने दिया धरना, निवेशकों के पैसे की मांग

13 Nov 2024

VIDEO : राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुम्हारका में एनएसएस शिविर का समापन

13 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी से मिले सपाजन, बोले- डॉ. संपूर्णानंद कॉम्प्लेक्स की सुविधाओं से वंचित हैं लोग

13 Nov 2024

Sagar News: किसान के बोरवेल से अचानक निकलने लगा पानी का फव्वारा, 40 फीट ऊंचाई तक उछले पत्थर

13 Nov 2024

VIDEO : फेसबुक पर दोस्ती और मंदिर पर शादी, खुद सुनिए प्यार की कहानी

13 Nov 2024

VIDEO : जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तदर्थ शिक्षकों ने दिया धरना, वेतन बहाली की मांग

13 Nov 2024

VIDEO : राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने जनसुनवाई में सुनी महिलाओं की समस्याएं

13 Nov 2024

VIDEO : अज्ञात वाहन ने रौंद दिए चचेरे भाई, दोनों की मौत; परिवार में मचा कोहराम

13 Nov 2024

VIDEO : जब घर से जाऊंगा, तुझ पर तेजाब डालूंगा...पति बना हैवान, पत्नी पर फेंका तेजाब; फिर दी ये धमकी

13 Nov 2024

VIDEO : शिक्षा की शक्ति गरीबी की बेड़ियां तोड़ने में सक्षम

13 Nov 2024

VIDEO : गुरुग्राम यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित यूथ फेस्ट में कॉलेज स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस, देखें वीडियो

13 Nov 2024

VIDEO : महिलाओं को नहीं भूलना चाहिए कि हमारे ही अंदर हैं लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा

13 Nov 2024

VIDEO : रायगढ़ में सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे दर्जनों गांवों के ग्रामीण, देखें वीडियो

13 Nov 2024

VIDEO : हत्या के बाद पीएम में मौत का कारण नहीं, विसरा सुरक्षित- जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

13 Nov 2024

VIDEO : करनाल में समाधान शिविरों में घट रही फरियादियों की संख्या, शिकायतों का मौके पर निपटारा

13 Nov 2024

VIDEO : आजम खां के परिवार से मिले अखिलेश, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने साधा निशाना

13 Nov 2024

VIDEO : Amethi: जनता ने अमेठी सांसद को लिया निशाने पर, बोले- जिले में खाद के लिए हाहाकार, सांसद वायनाड में कर रहे प्रचार

13 Nov 2024

VIDEO : सुनील शर्मा बिट्टू बोले- नादौन के इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिलेंगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं

VIDEO : Lucknow: गोमती पुस्तक मेले में अमर उजाला की कार्यशाला, हर रोज पहुंच रहे हजारों छात्र-छात्राएं

13 Nov 2024

VIDEO : मिर्जापुर में जिला प्रशासन और पुलिस पर समर्थकों को परेशान करने का आरोप

13 Nov 2024

VIDEO : नोएडा मेट्रो का बड़ा फैसला, 16 मेट्रो स्टेशन पर शुरू होगी पार्किंग, स्टार्टअप्स के लिए पॉलिसी में किया बदलाव

13 Nov 2024

VIDEO : जगदलपुर में गोदाम में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

13 Nov 2024

VIDEO : सहारनपुर के मिर्जापुर में उपजिलाधिकारी के निर्देशन में ग्राम समाज की अवैध भूमि से हटवाया कब्जा

13 Nov 2024

VIDEO : अवैध वसूली के विरोध में बागपत जिले में ठप हुईं गैस आपूर्ति

13 Nov 2024

VIDEO : Lucknow: पुस्तक महोत्सव में बच्चों ने देखा मौजिक शो, जादुई ट्रिकों से हुए हैरान

13 Nov 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed