{"_id":"6735cd3e7286349a2a0a723a","slug":"video-jhajajara-ma-taraka-na-naja-bsa-ka-mara-takakara-paracalka-sahata-sata-ghayal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झज्जर में ट्रक ने निजी बस को मारी टक्कर, परिचालक सहित सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झज्जर में ट्रक ने निजी बस को मारी टक्कर, परिचालक सहित सात घायल
झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर सिलानी गांव के नजदीक निजी बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें परिचालक सहित सात सवारियां घायल हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इसमें एक यात्री के फ्रैक्चर आया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक निजी बस सवारियां भरकर बस अड्डे से रेवाड़ी के लिए जा रही थी। जैसे ही बस रेवाड़ी बाईपास के आगे सिलानी गांव के नजदीक पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक ने बस को सीधे टक्कर मार दी।
इसमें बस का आगे का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। घायलों में सतीश, सुनील, गीता, जयपाल, राजा, ईश्वर और विशाखा शामिल है। उनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
निजी बस परिचालक सतीश ने बताया कि वो सुबह झज्जर बस स्टैंड से बस में सवारी लेकर रेवाड़ी जा रहे थे। जब वह झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर गुरुकुल मोड़ के पास पहुंचे तो गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को सामने से टक्कर मार दी। इस कारण हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे के बाद सड़क पर वाहनों का जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाने का काम किया, तब जाकर जाम से राहत मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।