Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
VIDEO : Nagar Kirtan taken out in Sirsa on the occasion of Prakash Utsav of Shri Guru Nanak Dev Ji
{"_id":"673627b823df783f440d9873","slug":"video-nagar-kirtan-taken-out-in-sirsa-on-the-occasion-of-prakash-utsav-of-shri-guru-nanak-dev-ji","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में सिरसा में निकाला नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में सिरसा में निकाला नगर कीर्तन
सिरसा में गुरु नानक देव महाराज के 555वें प्रकाश गुरुपर्व के उपलक्ष्य में वीरवार को गुरुद्वारा चिल्ला साहिब से पंज प्यारों की अगुवाई में नगर-कीर्तन निकाला गया। फूलों से सजी पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप विराजमान किया गया। नगर कीर्तन के साथ चल रहे स्थानीय रागी जत्थों ने ‘ऊंचा दर बाबे नानक दा मैं सोभा सुण के आया’, ‘सतगुरु नानक प्रगटया मिटी धुंध जग चानण होया’, ‘बाबा मझियां चराउंदा दिसदा है, पाणी खेतां नू लाउंदा दिसदा है’ आदि शबदों से पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया।
गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ नगर कीर्तन शहर के मुख्य बाजार घंटाघर चौक, नोहरिया बाजार, भादरा बाजार, भगत सिंह चौक, रोड़ी बाजार, सदर बाजार से होता हुआ लालबत्ती चौक, गुरु गोबिंद सिंह चौक, अरोड़वंश चौक से होते हुए अनाजमंडी, शिव चौक, सुरतगढ़िया बाजार, घंटाघर चौक से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। इस दौरान व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर पालकी व नगर कीर्तन का स्वागत किया। श्रद्धालु भजन संकीर्तन करते हुए सतनाम वाहेगुरु का जाप कर रहे थे।
श्रद्धालुओं ने आगे-आगे चलकर लगाई झाड़ू
नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान बच्चों, युवतियों व महिलाओं ने नगर कीर्तन के आगे-आगे चलकर झाड़ू लगाई। लोगों ने नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान करवाया।
गतका पार्टियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
नगर कीर्तन में गतका पार्टियों ने हिस्सा लिया। चौक चौराहों पर गतका पार्टियों ने तलवार, डंडों, भाल व अन्य अस्त्र शस्त्रों से हैरत अंगेज करतब दिखाए। इनमें अनेक योद्धा छोटी उम्र के बच्चे भी थे, जिनके करतब देखकर लोग तालियां बजाते दिखे। इस दौरान बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही।
विशेष समागम और लंगर आज
गुरु नानक देवजी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में विशेष गुरमति समागम और लंगर का आयोजन किया जाएगा। गुरमति समागम में बाहर से ग्रंथियों को बुलाया गया है, जो समागम में भजन कीर्तन करेंगे। समागम का समय शुक्रवार को सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक रखा गया है। रात के समय में दीवान का आयोजन किया जाएगा। इसका समय शाम 7: 30 से लेकर रात 12 बजे तक रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।