{"_id":"6736d569a712d38d500ce567","slug":"video-ravaugdha-ma-ltara-ka-garafatara-ka-le-palsa-ka-tha-tha-thana-ka-mahalta","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रेवाड़ी में लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दी दो दिन की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रेवाड़ी में लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दी दो दिन की मोहलत
रेवाड़ी के बावल में कटला बाजार स्थित कोमल ज्वेलर की दुकान में चार दिन पूर्व आभूषण व नकदी लूट और दुकानदार के बेटे को गोली मारकर घायल करने के मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसे लेकर नाराज व्यापारियों ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 2 दिन का मोहलत दिया है। इसके बाद बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छतरपाल सोनी पीड़ित दुकानदार प्रीतम सोनी से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डीएसपी ने दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि लुटेरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। घटना से स्वर्णकार संघ में रोष है।
पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेवरात व कैश बरामद करे। पीड़ित प्रीतम सोनी ने बताया कि घटना को लेकर व्यापारियों में दहशत है। इस मौके पर छतरपाल सोनी, स्वर्णकार संघ पूर्व प्रधान जवाहर सोनी, हीरालाल सोनी मौजूद रहे। उघर घटना में गोली लगने से घायल हितेंद्र का इलाज चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।