{"_id":"6a29674f6a6d5aa7c2073b16","slug":"video-suspicion-of-a-fertilizer-scam-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की छापेमारी में खाद घोटाले की आशंका, 960 कट्टे यूरिया मिला अतिरिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की छापेमारी में खाद घोटाले की आशंका, 960 कट्टे यूरिया मिला अतिरिक्त
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने नई अनाज मंडी स्थित एक खाद विक्रेता के प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर खाद कारोबार में बड़ी अनियमितता का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान स्टॉक और रिकॉर्ड में भारी अंतर मिलने के बाद विभाग ने जांच तेज कर दी है।
गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने नई अनाज मंडी की दुकान नंबर 47 पर छापा मारकर स्टॉक, बिलिंग रिकॉर्ड और पीओएस मशीन के डाटा की गहन जांच की। जांच के दौरान दुकान में कुल 1660 कट्टे यूरिया मौजूद पाए गए। जबकि पीओएस मशीन के रिकॉर्ड के अनुसार मौके पर उपलब्ध स्टॉक इससे काफी कम होना चाहिए था। अधिकारियों द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में करीब 960 कट्टे यूरिया अतिरिक्त पाए गए, जिससे अनियमितताओं की आशंका और गहरा गई। अधिकारियों ने जब अतिरिक्त स्टॉक के संबंध में दुकान संचालक से जवाब मांगा तो उसने कुछ खरीद संबंधी बिल प्रस्तुत किए। हालांकि जांच में सामने आया कि बिलों में दर्ज खाद का विवरण पीओएस मशीन के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं था। इसके बाद टीम ने संबंधित दस्तावेज और बिल अपने कब्जे में लेकर विस्तृत जांच शुरू कर दी।
कार्रवाई के दौरान कई किसान भी मौके पर पहुंच गए। किसानों ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि उन्हें निर्धारित मात्रा से कम खाद दी गई, जबकि रिकॉर्ड में उनके नाम पर अधिक कट्टे जारी दिखाए गए हैं। किसानों के आरोपों के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। कृषि विभाग ने डीएपी और यूरिया के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। साथ ही उर्वरक नियंत्रण आदेश (फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर), 1985 के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के लाइसेंस को निलंबित करने सहित सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।