{"_id":"6a2910bf6d8718124b0bdc0f","slug":"video-video-kathara-sarakara-ka-12-varashha-paranae-hana-para-bhatanatha-mathara-ma-cal-savacachhata-abhayana-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतनाथ मंदिर में चला स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतनाथ मंदिर में चला स्वच्छता अभियान
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इंदिरा नगर स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा विधायक ओपी श्रीवास्तव ने किया।
इस दौरान विधायक ओपी श्रीवास्तव, पार्षदगण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के बाद मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा देश की उन्नति, विकास और जनकल्याण की कामना की गई।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। उपस्थित जनों ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए जनसेवा, स्वच्छता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।