Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
VIDEO : INLD leader Sunaina Chautala said in Rohtak, the government has no control over the officers
{"_id":"6790a59206f2533543041fcb","slug":"video-inld-leader-sunaina-chautala-said-in-rohtak-the-government-has-no-control-over-the-officers","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोहतक में इनेलो नेता सुनैना चौटाला बोलीं, सरकार की अधिकारियों पर नहीं है पकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोहतक में इनेलो नेता सुनैना चौटाला बोलीं, सरकार की अधिकारियों पर नहीं है पकड़
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:30 PM IST
Link Copied
इनेलो महिला प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने बुधवार को मैना पर्यटन केंद्र में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की अधिकारियों पर कोई पकड़ नहीं है और मुख्यमंत्री अपने फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं।
सुनैना चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर चाहें तो संविधान का सहारा लेकर एक मिनट में समस्याओं का समाधान कर सकते हैं, लेकिन वे दिल्ली के निर्देशों पर निर्भर रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार तक के लिए दिल्ली से अनुमति लेते हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चौधरी देवीलाल को किसान नेता के कार्यक्रम में नहीं जाने की सलाह देने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की बात कही थी, लेकिन किसान नेता के कार्यक्रम में जाना जरूरी समझा। सुनैना चौटाला ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री ऐसा नहीं कर सकते।
ईवीएम विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, जबकि जीतने पर ईवीएम ठीक मानी जाती है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि किसान विरोधी पार्टी के नाम पर एक घास को "कांग्रेस घास" कहा जाने लगा है।
चौटाला ने पेपर लीक और स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में नकल के मामलों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ऐसी गलती एक बार, दो बार, या तीन बार हो सकती है, लेकिन 30 या 32 बार नहीं। इन मामलों की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जानी चाहिए ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।