{"_id":"6823364b7fb639f5cd04ad5c","slug":"video-water-problem-in-rohtak-2025-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर कॉलोनी में जलसंकट से लोग परेशान, कहा-बीते 2 माह से नहीं आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर कॉलोनी में जलसंकट से लोग परेशान, कहा-बीते 2 माह से नहीं आ रहा पानी
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 05:38 PM IST
आंबेडकर कॉलोनी में जलसंकट गहराया हुआ है। कॉलोनीवासियों ने अधिकारियों से राहत की गुहार लगाई है। कॉलोनीवासी मंगलवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल नंबर तीन के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचे।
आंबेडकर कॉलोनी निवासी मोनू ने बताया कि कॉलोनी में बीते करीब 12 साल से पानी की समस्या बनी हुई है। बीते दो महीने से न पीने का पानी है, न नहाने के लिए। कॉलोनीवासी पहले भी अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। दो महीने से एक बूंद पानी नहीं आ रहा है। पानी का टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है। यह टैंकर 500 से 600 रुपये का आ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन हमारी समस्या को नजरअंदाज कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।