Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Cars collide while overtaking on the Jammu-Katra Expressway; man shot dead after approaching a driver to reason with him
{"_id":"6af4294d6f24ef6f54098288","slug":"video-cars-collide-while-overtaking-on-the-jammu-katra-expressway-man-shot-dead-after-approaching-a-driver-to-reason-with-him-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक के दौरान भिड़ीं कारें, चालक को समझाने पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक के दौरान भिड़ीं कारें, चालक को समझाने पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या
गोहाना। दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे पर ओवरटेक करते समय हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। घटना मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे की है। बरोदा गांव के नजदीक अज्ञात कार चालक ने सामने चल रही कर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ने अपनी गाड़ी तेजी से भगा ली। इस दौरान युवकों ने करीब 2 किलोमीटर तक पीछा कर कार रुकवा ली। कार से लुधियाना निवासी प्रहलाद उतारकर टक्कर मारने वाली गाड़ी के चालक के पास गया तो उसने गोली चला दी। प्रहलाद को करीब दो गोलियां लगी। बचने के लिए प्रहलाद पीछे की तरफ भाग कर साथी हरिओम की तरफ गया। वही गोली मारने के बाद चालक कर लेकर मौके से भाग गए। रोहतक जिला के रुड़की निवासी हरिओम में गाड़ी में बैठ कर प्रहलाद को उपचार के लिए रोहतक में प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।
हरि ओम ने बताया कि 5 नवंबर को ऑन होने कैथल में कपड़ों का शोरूम खोला था। मंगलवार को हुए कैथल गए हुए थे। देर रात कैथल से रोहतक के लिए चले थे। रास्ते में बरोदा गांव के नजदीक पीछे से तेज गति में आ रही गाड़ी के चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद उन्होंने करीब 2 किलोमीटर तक पीछा कर गाड़ी को रुकवा लिया। प्रहलाद चालक को समझने के लिए गया तो उसने पिस्तौल निकाल कर दिया गोली चला दी। हरिओम ने डायल 112 पर हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और जहां शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।