Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Gohana: Central team arrives in Nizampur fields following reports of stubble burning; finds no evidence.
{"_id":"6af47b544cba774ddc0ba6d9","slug":"video-gohana-central-team-arrives-in-nizampur-fields-following-reports-of-stubble-burning-finds-no-evidence-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना: निजामपुर के खेतों में पराली जलाने की सूचना पर पहुंची केंद्रीय टीम, नहीं मिले प्रमाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना: निजामपुर के खेतों में पराली जलाने की सूचना पर पहुंची केंद्रीय टीम, नहीं मिले प्रमाण
गोहाना। उपमंडल में फसल अवशेष जलाने की दो घटनाएं होने के बाद कृषि और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलर्ट हो गया है। बुधवार को कृषि और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। अधिकारियों ने निजामपुर गांव में सैटेलाइट से मिली लोकेशन का भी निरीक्षण किया, किंतु वहां फसल अवशेष जलाने के प्रमाण नहीं मिले। उपमंडल में बीते दिनों कथूरा और बिचपड़ी गांव के खेतों में फसल अवशेष जलाने की घटनाएं हुई हैं। हालांकि अधिकारियों ने दोनों गांवों के किसानों पर जुर्माना किया है। फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारी रात के समय भी खेतों की गश्त कर रहे हैं। बुधवार को देर शाम एसीडी डॉ. संदीप फौगाट, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, दिल्ली से वैज्ञानिक अतुल शर्मा, बीएओ डॉ. संजीत मलिक, एटीएम कृष्ण खासा ने निजामपुर, कथूरा, रिंढाणा, घड़वाल गांवों का दौरा किया। वैज्ञानिक अतुल शर्मा ने कहा कि फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। स्मॉग से लोगों को सांस लेने तक की परेशानी हो रही है। स्मॉग हम सभी के लिए हानिकारक है। एसीडी डॉ. संदीप फौगाट ने कहा कि फसल अवशेष जलाना दंडनीय अपराध है। ऐसा करने वाले किसान पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी और जुर्माना किया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसान दो वर्षों तक अनाज मंडी में एमएसपी पर अपनी फसलें भी नहीं बेच सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।