Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Liquor smuggled in an Eeco van marked as an 'ambulance'; 92 cases of illicit English-style liquor seized.
{"_id":"6af58b1cb08b5ec4a6027512","slug":"video-liquor-smuggled-in-an-eeco-van-marked-as-an-ambulance-92-cases-of-illicit-english-style-liquor-seized-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस लिखी ईको गाड़ी से शराब तस्करी, 92 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस लिखी ईको गाड़ी से शराब तस्करी, 92 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
गोहाना। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराब तस्कर ने नया पैंतरा अपनाया है। तस्कर सफेद रंग की ईको कार पर एंबुलेंस लिखवाकर चंडीगढ़ से अवैध शराब की खेप ला रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर उसे काबू कर लिया और गाड़ी से 92 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।
पुलिस प्रवक्ता रवींद्र सिंह ने बताया कि क्राइम यूनिट गोहाना की टीम गांव गामड़ी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव बजाना कलां निवासी प्रदीप उर्फ भगता चंडीगढ़ से ईको कार में अवैध शराब लेकर अपने गांव जा रहा है। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए उसने कार पर एंबुलेंस लिखवा रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गोहाना-खानपुर कलां रोड पर गांव गामड़ी से पहले नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद गोहाना की तरफ से एंबुलेंस लिखी सफेद ईको कार आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रुकवाकर चालक को काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान प्रदीप उर्फ भगता के रूप में हुई। तलाशी लेने पर कार से 92 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। व्यक्ति के पास शराब रखने का परमिट एवं लाइसेंस नहीं था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।