{"_id":"6a92c4caf1633f6aa60f62cb","slug":"video-10-foot-long-python-found-in-yamunanagar-fields-swallowed-a-20-kg-dog-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: खेतों में मिला 10 फीट लंबा अजगर, 20 किलो के कुत्ते को निगला, वन्यजीव विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: खेतों में मिला 10 फीट लंबा अजगर, 20 किलो के कुत्ते को निगला, वन्यजीव विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
खेतों में अजगर दिखने पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, वन्यजीव विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
यमुनानगर। हैदरपुर गांव में शनिवार को खेतों में करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। खेतों में काम कर रहे मजदूरों की नजर अजगर पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों के अनुसार अजगर ने करीब 20 किलो वजन के कुत्ते को निगल लिया था। अजगर द्वारा कुत्ते को निगलने और बाद में उसे मुंह से बाहर निकालने का वीडियो भी सामने आया है। विशालकाय अजगर को देखने के लिए खेतों के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, अजगर के करीब जाना लोगों के लिए खतरनाक हो सकता था।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन्यजीव विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
बारिश में बढ़ जाती है वन्यजीवों की सक्रियता
रेस्क्यू टीम के इंचार्ज मोहित ने बताया कि बारिश के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव अक्सर खेतों और आबादी के आसपास दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप या अजगर दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और न ही उसे पकड़ने का प्रयास करें। इसकी सूचना तुरंत वन्यजीव विभाग को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।