{"_id":"6a924b92af315c2eb10ec4cb","slug":"video-the-play-hamare-ram-will-be-staged-in-ferozepur-on-august-30-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में 30 अगस्त को होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में 30 अगस्त को होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन
पंजाब सरकार की ओर से भगवान श्री राम जी की शाश्वत शिक्षाओं और आदर्शों को समर्पित नाटक ‘हमारे राम’ का मंचन 30 अगस्त को जैनसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस एंड रिसर्च, में किया जाएगा। यह जानकारी पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन नील गर्ग ने जिला परिषद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।
गर्ग ने बताया कि नाटक में भगवान श्री राम जी के आदर्शों और शिक्षाओं को प्रभावशाली एवं सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा सहित अन्य नामी कलाकार प्रस्तुति देंगे।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य भगवान श्री राम जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा सत्य, न्याय, दया और एकता का संदेश देना है। साथ ही, इसके माध्यम से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
नाटक का पहला शो दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक और दूसरा शो शाम 6 बजे से रात 9:30 बजे तक होगा। नाटक के लिए पास विधायक फिरोजपुर शहरी रणबीर सिंह भुल्लर, विधायक फिरोजपुर देहाती रजनीश दहिया तथा आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरजिंदर सिंह घागा के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा बुकमायशो के माध्यम से भी टिकट बुक की जा सकती है। आयोजकों के अनुसार शो के लिए प्रवेश बिल्कुल नि:शुल्क रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।