{"_id":"6a29675bf49cd71bf0067f60","slug":"video-kumari-selja-slams-bjp-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: कुमारी शैलजा ने भाजपा पर बोला हमला, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: कुमारी शैलजा ने भाजपा पर बोला हमला, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल वर्षों और रिकॉर्ड की चर्चा से देश आगे नहीं बढ़ता, बल्कि यह देखना जरूरी है कि इन वर्षों में आम जनता को क्या मिला और लोगों के जीवन में कितना सुधार आया। कुमारी शैलजा ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं और विदेश नीति जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आज युवाओं का भविष्य संकट में है। लगातार पेपर लीक और भर्ती से जुड़े विवादों ने युवाओं के सपनों को प्रभावित किया है। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की जरूरत पड़ रही है, जो आर्थिक चुनौतियों की ओर संकेत करता है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, एलपीजी सिलेंडर तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग दोनों आर्थिक दबाव झेल रहे हैं। आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी थी। आईआईटी, आईआईएम सहित अनेक राष्ट्रीय संस्थानों की स्थापना उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नेहरू की विरासत को कमतर दिखाने की परंपरा बना ली है, जबकि इतिहास से सीख लेकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।