{"_id":"6ac890cf692f4f37600274d5","slug":"video-jp-nadda-development-projects-review-meeting-bilaspur-himachal-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में नड्डा की अध्यक्षता में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में नड्डा की अध्यक्षता में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक शुरू
Ankesh Dogra
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:29 PM IST
Link Copied
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में शुक्रवार को बिलासपुर के बचत भवन में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक शुरू हो गई। बैठक में सांसद कंगना रनौत, सुरेश भारद्वाज और हर्ष महाजन भी भाग ले रहे हैं।
बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया जा रहा है। अधिकारियों से परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति और कार्यों में हुई प्रगति को लेकर जानकारी ली जा रही है।
बैठक में प्रदेश में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्गों और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की परियोजनाओं की समीक्षा की जा रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही सड़कों की प्रगति पर भी चर्चा हो रही है।
प्रदेश में चल रही रेलवे परियोजनाओं को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। बैठक का उद्देश्य विकास कार्यों की स्थिति का आकलन करना और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना है।
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, समीक्षा बैठक दोपहर 1:30 बजे तक प्रस्तावित है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा दोपहर 1:30 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। प्रेस वार्ता में बैठक से जुड़े विषयों और विकास परियोजनाओं की समीक्षा के संबंध में जानकारी दिए जाने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।