Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
VIDEO : State level meeting of Joint Sangharsh Samiti held in Bilaspur advocates will boycott court work on 3rd and 4th March
{"_id":"67c449e8ab0ac04997082692","slug":"video-state-level-meeting-of-joint-sangharsh-samiti-held-in-bilaspur-advocates-will-boycott-court-work-on-3rd-and-4th-march","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिलासपुर में हुई संयुक्त संघर्ष समिति की राज्य स्तरीय बैठक, 3, 4 मार्च को अधिवक्ता करेंगे कोर्ट के कार्यों का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिलासपुर में हुई संयुक्त संघर्ष समिति की राज्य स्तरीय बैठक, 3, 4 मार्च को अधिवक्ता करेंगे कोर्ट के कार्यों का बहिष्कार
अधिवक्ता अधिनियम 1961 में किए गए संशोधन के विरोध में 3 और 4 मार्च को प्रदेश भर में अधिवक्ता कोर्ट के काम नहीं करेंगे। बिल के विरोध में रविवार को बिलासपुर में राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अधिवक्ता संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। हालांकि उच्च न्यायालय के कार्य के बहिष्कार को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। संयुक्त संघर्ष समिति के राज्य अध्यक्ष लेखराम नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किए गए संशोधन में अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी है। इस अधिनियम के विरोध में अधिवक्ताओं ने पहले जिला स्तर की एक संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया। अब राज्य स्तरीय समिति गठित की गई है, जो केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी। अध्यक्ष लेखराम नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जो संशोधन किया गया है, उसे लेकर केंद्र सरकार गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस मसले को लेकर अवगत भी करवाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।