{"_id":"6b053e3664380700d00f2a89","slug":"video-40-days-prabhat-pheri-religious-event-concludes-in-nainikhad-chamba-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: नैनीखड़ में 40 दिनों से चल रही प्रभात फेरियों का समापन, मंदिरों में हुई दीपमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: नैनीखड़ में 40 दिनों से चल रही प्रभात फेरियों का समापन, मंदिरों में हुई दीपमाला
नैनीखड़ कस्बे में पिछले करीब 40 दिनों से चल रही प्रभात फेरियों की धार्मिक परंपरा मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गई। समापन अवसर पर कस्बे के सभी मंदिरों में दीपमाला की गई। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
आयोजन के अंतिम दिन महिलाओं में विशेष उत्साह के साथ भावुकता भी देखने को मिली। 40 दिनों तक चली इस धार्मिक परंपरा से जुड़ी यादों को समेटते हुए कई महिलाओं की आंखें नम हो गईं। लंबे समय तक साथ निभाई गई भक्ति और सेवा की इस परंपरा के समापन पर श्रद्धालु भावुक नजर आए।
इस आयोजन में परियूंगला देवी ने बुजुर्ग होने के बावजूद पूरे 40 दिनों तक बिना किसी रुकावट के ढोलक बजाने की सेवा निभाई। वहीं, कमला ने एक दिन फल सेवा का जिम्मा संभाला।
इसके अलावा नीलम शर्मा, सविता, सुनीता, दीपा, रेखा, लावी सहित कस्बे की अन्य महिलाओं ने भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ धार्मिक आयोजन में भाग लिया।
प्रभात फेरियों के दौरान महिलाओं ने कार्तिक मास और मां तुलसी की पूजा-अर्चना की। धार्मिक आयोजन के समापन पर परिवारों और पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
करीब 40 दिनों तक चली इस परंपरा के संपन्न होने के बाद अब महिलाओं को अगले वर्ष कार्तिक मास में प्रभात फेरियों के दोबारा शुरू होने का इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।