{"_id":"6b07de1e80b111558907c538","slug":"video-chamba-constitution-day-dc-mukesh-repswal-oath-2026-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा में संविधान दिवस पर डीसी मुकेश रेपसवाल ने दिलाई शपथ, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया निष्ठा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में संविधान दिवस पर डीसी मुकेश रेपसवाल ने दिलाई शपथ, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया निष्ठा का संकल्प
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:52 PM IST
Link Copied
संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप शपथ दिलाई। सभी ने संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए उसके आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है। संविधान में निहित आदर्श देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और सम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने का संदेश देता है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करे और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने में योगदान दे।
डीसी ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए संविधान के अनुरूप निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से कार्य करना बेहद महत्वपूर्ण है। अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते समय संवैधानिक सिद्धांतों का ध्यान रखना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित संप्रभुता, समाजवाद, पंथनिरपेक्षता, लोकतंत्र और गणराज्य के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। साथ ही देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।