{"_id":"6a8e98ad865b3e077f07aedb","slug":"video-chamba-tissa-road-moving-tipper-fire-driver-saved-life-badoh-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा-तीसा मार्ग पर चलते टिप्पर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-तीसा मार्ग पर चलते टिप्पर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Ankesh Dogra
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:11 PM IST
Link Copied
चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर फारेस्ट चैक पोस्ट बडोह के पास बुधवार को चलते टिप्पर में अचानक आग लग गई। वाहन में आग भड़कने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते टिप्पर से कूदकर अपनी जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार टिप्पर बडोह के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसमें आग लग गई। कुछ ही समय में आग तेजी से फैल गई और वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने किसी तरह टिप्पर को रोककर उसमें से बाहर छलांग लगा दी। इससे चालक की जान बच गई।
घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने आग की स्थिति को देखा और इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी। आग की चपेट में आने से टिप्पर को काफी नुकसान होने की बात सामने आई है।
हालांकि, वाहन में आग किस वजह से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर आग लगने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हादसे में चालक के सुरक्षित बच जाने से बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।